{"_id":"601314048ebc3e32b4380f29","slug":"traffic-police-indecent-to-joint-trade-union-president-meerut-news-mrt5226707166","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता से ट्रैफिक पुलिस की अभद्रता, एसएसपी आवास पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता से ट्रैफिक पुलिस की अभद्रता, एसएसपी आवास पर हंगामा
विज्ञापन
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष से ट्रैफिक पुलिस ने की अभद्रता
मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता के साथ बृहस्पतिवार को ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने अभद्रता कर दी। इससे नाराज व्यापारियों ने एसएसपी आवास पर हंगामा किया। व्यापारियों में आक्रोश देखते हुए एसएसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर करने का आश्वासन दिया है।
व्यापारी नेता अजय गुप्ता स्कूटी से घंटाघर की ओर जा रहे थे। रेलवे रोड चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने अजय गुप्ता की स्कूटी रोकी। किसी बात पर उनकी सिपाही से कहासुनी हो गई। इस सिपाही उनसे अभद्रता करने लगा। परिचय देने के बाद भी सिपाही नहीं माना। आरोप है कि सिपाही कई बार मारपीट करने पर उतारू हुआ। व्यापारी नेता किसी तरह सिपाहियों से अपना पीछा छुड़ाया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
व्यापारी नेता के साथ दुर्व्यवहार की जानकारी पर संयुक्त व्यापार संघ पदाधिकारियों में नाराजगी जताई। व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी आवास पहुंचा। एसएसपी को पूरी घटना की जानकारी देकर वीडियो सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। व्यापारी नेता कमल ठाकुर ने कहा कि व्यापारी पुलिस का सम्मान करते हैं। इस तरह की घटना होना ठीक नहीं है। एसएसपी ने ट्रैफिक के सिपाही को लाइन हाजिर करने का आश्वासन दिया। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण ने बताया कि प्रकरण की रिपोर्ट मांगी गई है। जांच के बाद सिपाही पर कार्रवाई की जाएगी।