फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Traffic police doing recovery in the name of challan

चालान के नाम पर अवैध वसूली कर रही ट्रैफिक पुलिस

Sat, 30 Jan 2021 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Traffic police doing recovery in the name of challan
मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता के साथ ट्रैफिक पुलिस सिपाही द्वारा की गई अभद्रता को लेकर शुक्रवार को शास्त्री नगर जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ की आपात बैठक शास्त्रीनगर में हुई। संरक्षक सतीश गर्ग की अध्यक्षता में व्यापारियों ने घटना की निंदा की।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय गांधी ने कहा कि शहर में अगर अध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार हो सकता है तो आम व्यापारी पूरी तरह असुरक्षित है। ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था बनाने से ज्यादा वसूली में लगी रहती है। कमाई बाधित होने पर ऐसी घटनाएं आम हो जाती हैं। महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन से सिपाही को बर्खास्त किए जाने की मांग की गई है। दोबारा इस तरह का मामला सामने आया तो व्यापारी बाजारों को बंद करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

संरक्षक वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि शहर में बच्चा पार्क, रेलवे रोड, बेगमपुल और अब छावनी में भी कुछ ऐसे स्थान हैं जहां ट्रैफिक पुलिस मनमानी पर उतारू है। चालान का भय दिखाकर खुलेआम वसूली हो रही है। बैठक में उपाध्यक्ष तपन गोयल, विपिन त्यागी व अतुल अग्रवाल, मंत्री अशोक सोम, सुमित रस्तोगी, नवल किशोर रोहिल्ला, देवेंद्र गुप्ता, सुनील चौधरी, मनोज गौर, संजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की मनमानी की वकीलों ने की निंदा
जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री आनंद कश्यप और अधिवक्ताओं ने ट्रैफिक पुलिस की मनमानी की निंदा की। कचहरी में हुई बैठक में आनंद कश्यप ने कहा कि संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता के साथ अभद्रता का यह पहला मामला नहीं है। लॉकडाउन में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर रही है। इस दौरान सतेंद्र कुमार, अनुज कुमार, प्रवीण मोटला मौजूद रहे। वहीं हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भी घटना पर रोष जताया। महानगर अध्यक्ष अंकित शर्मा ने दोषी सिपाही पर सिर्फ लाइन हाजिर की कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया। अंकित शर्मा ने कहा कि शहर के सम्मानित व्यक्तियों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने एसपी ट्रैफिक से सिपाही को निलंबित करने की मांग की।

अभद्रता करने वाला सिपाही लाइन हाजिर
मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता से अभद्रता करने वाले ट्रैफिक सिपाही पंकज कुमार को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों की शिकायत पर एसएसपी अजय साहनी ने एसपी सिटी को जांच सौंपी थी। शुक्रवार को एसपी सिटी ने जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने बताया कि व्यापारी नेता से अभद्रता करने का वीडियो भी व्यापारियों ने मुहैया कराया था। जांच में सिपाही दोषी माना गया है। सिपाही के साथ साथी पुलिसकर्मियों की भी जांच हो रही है। चौराहे पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए है कि किसी व्यक्ति, जनप्रतिनिधि या व्यापारी नेताओं के साथ गलत व्यवहार न करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed