{"_id":"5f7e1fb48ebc3e9ba32654e1","slug":"traffic-department-s-campaign-filled-the-treasury-city-news-mrt5050286185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक विभाग के अभियान ने भरा खजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक विभाग के अभियान ने भरा खजाना
विज्ञापन
ट्रैफिक विभाग के अभियान ने भरा खजाना
मेरठ। ट्रैफिक विभाग द्वारा पिछले दिनों चलाए अभियान से भले ही वाहन चालकों ने सबक न लिया हो परंतु विभाग का खजाना जरूर भरा है। बीते 21 सितंबर से 2 अक्तूबर तक ट्रैफिक विभाग ने 6913 वाहनों का चालान किया। इनमें 399 वाहन सीज किए हैं। वहीं, इनसे करीब 12 लाख रुपये जुर्माना वसूला है।
ट्रैफिक विभाग ने बीते दिनों दोपहिया वाहन पर तीन सवारी को लेकर विशेष अभियान चलाया। इसके तहत 566 दोपहिया वाहनों, 4793 लोगों के हेलमेट न लगाने, 451 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर चालान किए गए। वहीं, 411 वाहन चालकों का सीट बेल्ट न लगाने व अन्य वाहनों का चालान किया गया। ट्रैफिक विभाग ने 12 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। हालांकि 6,506 जुर्माने के मामले अभी लंबित हैं। एसपी ट्रैफिक जेके श्रीवास्तव का कहना है कि 16 अगस्त से चालान का नया शुल्क लागू हुआ है। इसी के अनुरूप जुर्माना वसूला जा रहा है। जल्द एक बार फिर शहर में अभियान चलाया जाएगा।