फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trade association to set up Kanwar camp.

Meerut News: व्यापार संघ लगाएगा कांवड़ शिविर

Mon, 13 Jul 2026 08:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Trade association to set up Kanwar camp.
मोदीपुरम। पल्लवपुरम रुड़की रोड व्यापार संघ की मासिक बैठक सोमवार को एक रेस्टोरेंट में संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को लेकर कांवड़ सेवा शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों और संरक्षक मंडल के सदस्यों ने अपने सुझाव दिए। इस दौरान सेवा शिविर की व्यवस्था, व्यापारियों की सहभागिता और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर मंथन किया गया। इसके अलावा संगठन को मजबूत बनाने एवं व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। व्यापार संघ की ओर से सभी पदाधिकारियों एवं संरक्षक मंडल के सदस्यों के सुझावों पर आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed