फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Toxic posts being constantly posted on social media, tension prevailed in Saharanpur

सोशल मीडिया पर लगातार डाले जा रहे जहरीले पोस्ट, सहारनपुर में तनाव बरकरार

Tue, 16 May 2017 01:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 16 May 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
Toxic posts being constantly posted on social media, tension prevailed in Saharanpur
सोशल मीडिया पर जहरीले पोस्ट

सहारनपुर में पुलिस ने भीम आर्मी पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। पुलिस ऐसे लोगों की तलाश में जुट गई है, जो भीम आर्मी को चंदा देकर उसकी आर्थिक मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन


शब्बीरपुर बवाल के बाद अचानक सुर्खियों में आई भीम आर्मी को लेकर पुलिस गंभीरता दिखा रही है। पुलिस ने न सिर्फ भीम आर्मी के खातों की जानकारी कर ली है, बल्कि भीम आर्मी के खातों में चंदा देने वालों की भी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो भीम आर्मी के अब तक तीन बैंक खाते सामने आ चुके हैं, जिनमें भारी-भरकम धनराशि बताई जा रही है। इसे देख अधिकारियों का माथा भी ठनक गया है। अब पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है जो भीम अर्मी को चंदा देकर उसे आर्थिक मदद दे रहे थे। पुलिस इस संगठन को पहले ही फर्जी बता चुकी है। पुलिस रणनीति के तहत भीम आर्मी को आर्थिक रूप से तोड़ने का प्रयास कर रही है। जबकि अन्य खातों की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

नहीं रुक पा रहे सोशल मीडिया पर जहरीले पोस्ट

Toxic posts being constantly posted on social media, tension prevailed in Saharanpur
सहारनपुर में तनाव बरकरार

सोशल मीडिया पर भड़काने वाले पोस्ट रोकने में पुलिस और प्रशासन सफल नहीं हो पा रहा है। सिर्फ सहारनपुर में ही नहीं पूरे प्रदेश से भड़काने वाले पोस्ट फेसबुक पर किए जा रहे हैं। एक पोस्ट तो खुलकर पुलिस और प्रशासन को चुनौती दे रहा है। इलाहाबाद से किए गए पोस्ट में पुलिस को चुनौती दी है कि वह सोशल मीडिया पर लगातार खुलकर लिख रहा है। सहारनपुर के लोगों को ही पकड़ सकती है पुलिस। औकात है तो उसे पकड़ कर दिखाए। बिहार से आकर वह यूपी में दहाड़ रहा है। एक नहीं ऐसे हजारों पोस्ट और दर्जनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed