फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tourists returned from hilly areas after long weekend, Jam from toll to highway

पहाड़ी क्षेत्रों से लौटे सैलानी: रविवार को गुजरे 41 हजार वाहन, टोल से हाईवे तक लगा जाम

Mon, 29 Apr 2024 12:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 29 Apr 2024 12:02 PM IST
सार

दूसरे चरण के मतदान के दौरान पड़े लॉन्ग वीकेंड के बाद सैलानी पहाड़ी क्षेत्रों से अपने घरों को लौटने लगे हैं। रविवार को जहां मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर शाम तक जाम लगा रहा। वहीं सोमवार सुबह भी लोग दिल्ली की ओर लौटते नजर आए।

विज्ञापन
Tourists returned from hilly areas after long weekend, Jam from toll to highway
सिवाया टोल प्लाजा से हाईवे तक जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीकेंड पर तीन दिन की छुट्टी के बाद पहाड़ों से लौट रहे सैलानियों को रविवार सुबह से शाम तक जाम से जूझना पड़ा। हाईवे पर वाहनों की संख्या में इजाफा होने के कारण जगह-जगह जाम लग गया। सिवाया टोल पर कर्मियों और अन्य स्थानों पर दिनभर पुलिस जाम पर काबू पाने का प्रयास करती रही।

विज्ञापन


दरअसल, 26 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान और इसके बाद शनिवार व रविवार की छुट्टी के चलते आसपास के जिलों के सैलानियों ने पहाड़ों की ओर रुख किया। रविवार को तीन दिन की छुट्टी समाप्त होने पर सैलानियों ने घरों के लिए वापसी की। इससे हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। 

विज्ञापन

दिनभर वाहन रेंगते हुए नजर आए। अधिकांश वाहन स्वामियों ने भराला से सिवाया और दौराला-पबरसा मार्ग का भी सहारा लिया, लेकिन यहां भी जाम के हालात बन गए। सामान्य दिनों में सिवाया टोल प्लाजा से दिनभर में 22 से 25 हजार वाहन गुजरते हैं, लेकिन रविवार को लगभग 41 हजार वाहन गुजरे।
 

टोल के अलावा दुल्हैड़ा चुंगी, मोदीपुरम बाईपास, खिर्वा चौराहे सहित अन्य स्थानों पर वाहन स्वामी जाम से जूझते रहे। वहीं, टोल कर्मचारियों के साथ ही पुलिस टीमें जाम से निजात दिलाने के लिए मशक्कत करतीं रहीं। टोल प्लाजा के सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि वीकेंड की छुट्टी से जाम लगा।

ट्रक ने कार में मारी टक्कर, हाईवे पर लगा जाम
एसडीएस ग्लोबल अस्पताल के पास रविवार को एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार में सवार परिवार में चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर जाम लग गया। बाद में पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। मोदीपुरम निवासी एक परिवार कार से दिल्ली की ओर जा रहा था।

 

एसडीएस ग्लोबल अस्पताल के पास पहुंचने पर एक ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार पलटने से बच गई। मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने परिवार के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
 

हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। इस परिवार की ओर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। पुलिस ने हाईवे से ट्रक हटवाकर जाम खुलवाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed