फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Toll Collection Begins on Elevated Road of Delhi–Dehradun Expressway, Car Users to Pay rs150

UP: एलिवेटेड रोड पर टोल शुरू, कार सवारों को देने होंगे 150 रुपये, 24 घंटे में वापसी पर 225 का चार्ज

Mon, 27 Apr 2026 04:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Apr 2026 04:12 PM IST
सार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर गणेशपुर टोल प्लाजा से टोल वसूली शुरू हो गई है। कार चालकों को एक तरफ के लिए 150 रुपये और 24 घंटे में वापसी पर 225 रुपये चुकाने होंगे। 

विज्ञापन
Toll Collection Begins on Elevated Road of Delhi–Dehradun Expressway, Car Users to Pay rs150
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर टोल शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर अब टोल वसूली शुरू हो गई है। गणेशपुर स्थित टोल प्लाजा पर रविवार से वाहनों से टोल लिया जा रहा है। कार चालकों को एक तरफ के सफर के लिए 150 रुपये और 24 घंटे के भीतर वापसी करने पर 225 रुपये चुकाने होंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 25 अप्रैल को टोल की दरें जारी की थीं, जिसके बाद 26 अप्रैल से टोल वसूली लागू कर दी गई।

विज्ञापन


20 किमी दायरे के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
एनएचएआई के अनुसार टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के गैर-वाणिज्यिक वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। ऐसे वाहन मालिक 350 रुपये में मासिक पास बनवा सकेंगे। यह पास स्थानीय लोगों को बार-बार टोल देने से राहत देने के उद्देश्य से बनाया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: UP: चार साल में सिर्फ छह करोड़ खर्च, दस करोड़ अब भी खाते में, जयंत सिंह की सांसद निधि पर सवाल 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कार चालकों के लिए मासिक पास भी तय
कार चालकों के लिए मासिक पास (50 सिंगल यात्रा तक वैध) की कीमत 4985 रुपये तय की गई है। इससे नियमित रूप से एक्सप्रेसवे का उपयोग करने वाले वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी।

बता दें कि इस साल जनवरी से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई थी। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणेशपुर में इस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया था, जिसके बाद से यहां टोल प्लाजा तैयार था, लेकिन अभी तक टोल वसूली शुरू नहीं हुई थी।

अन्य वाहनों के लिए टोल दरें
एनएचएआई के अनुसार विभिन्न श्रेणी के वाहनों के लिए टोल इस प्रकार तय किया गया है:-

हल्के वाणिज्यिक वाहन / मिनी बस – एक तरफ 240 रुपये, दोनों तरफ 360 रुपये, मासिक पास 8050 रुपये
बस और ट्रक – एक तरफ 505 रुपये, दोनों तरफ 760 रुपये, मासिक पास 16865 रुपये
तीन धुरी वाले वाणिज्यिक वाहन – एक तरफ 550 रुपये, दोनों तरफ 830 रुपये, मासिक पास 18400 रुपये
भारी निर्माण मशीनरी – एक तरफ 795 रुपये, दोनों तरफ 1190 रुपये, मासिक पास 26450 रुपये
बड़े आकार के वाहन – एक तरफ 965 रुपये, दोनों तरफ 1450 रुपये, मासिक पास 32200 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed