फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tokyo Olympics: International athlete Priyanka Goswami will take participate in 20 km walk

टोक्यो ओलंपिक: आखिरी दम तक दौड़ी मेरठ की बेटी प्रियंका, पर हाथ लगी निराशा, भारत की झोली में नहीं आया पदक

Fri, 06 Aug 2021 03:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 06 Aug 2021 03:14 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में आज यानी शुक्रवार को 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में इंटरनेशनल एथलीट प्रियंका गोस्वामी 17वें नबंर पर रहीं। हालांकि प्रियंका आखिरी दम तक दौड़ी।

विज्ञापन
Tokyo Olympics: International athlete Priyanka Goswami will take participate in 20 km walk
Tokyo Olympics 2020, टोक्यो ओलंपिक 2020, एथलीट प्रियंका गोस्वामी - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में आज यानी शुक्रवार को 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में इंटरनेशनल एथलीट प्रियंका गोस्वामी 17वें नबंर पर रहीं। हालांकि प्रियंका आखिरी दम तक दौड़ी। प्रियंका के पिता ने बताया कि वह छह महीने से तैयारी कर रही थी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ बहुत एक्टिव हैं। उन्होंने बेटी की हार पर कहा कि वह खुश है कि उनकी बेटी ने आखिरी दम तक दौड़ की।  

विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक में भले ही प्रियंका पदक से चूक गई हों, लेकिन परिवार के लोगों में मायूसी नहीं है। प्रियंका 20 किलोमीटर पैदल चाल में 17वें स्थान पर रहीं हैं। लेकिन इस प्रदर्शन से परिवार और पड़ोस के लोग मायूस नहीं हैं। प्रदर्शन के बाद प्रियंका ने परिवार वालों से वीडियो कॉल पर बात भी की। जिसमें वह थोड़ा मायूस तो दिखी, लेकिन परिवार वालों ने प्रियंका का तालियां बजाकर स्वागत किया। जिससे प्रियंका के चेहरे पर मुस्कान आई। 
विज्ञापन


पिता मदनपाल गोस्वामी ने बताया कि जिला व राज्य स्तर तक तो हमने खिलवाया, लेकिन अब सरकार के हाथों में हैं, खिलाड़ियों की कमी को दूर करें। माता अनिता गोस्वामी ने कहा 12 किलोमीटर तक प्रियंका टॉप-5 में रहीं। उनके प्रदर्शन से सन्तुष्ट हैं, पदक आता तो ज्यादा खुशी होती। लेकिन अब 2024 में पेरिस ओलंपिक की तैयारी करेंगे। परिवार वालों ने हारने के बावजूद मिठाई बांटकर ओलंपिक में जाने की खुशी व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पूरे भारत की नजरें आज इंटरनेशनल एथलीट प्रियंका गोस्वामी पर टिकी थीं। उत्तर प्रदेश से ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में प्रियंका आखिरी खिलाड़ी रहीं। प्रियंका गोस्वामी ने आज ओलंपिक के 20 किलोमीटर पैदल चाल मुकाबले में हिस्सा लिया। वह 10 किलोमीटर रेस में टॉप 10 में बनी हुई थी लेकिन, आखिरी में वे 17वें नंबर पर रहीं।
 
माधवपुरम निवासी मेरठ की बेटी और इंटरनेशनल एथलीट प्रियंका गोस्वामी से आज टोक्यो ओलंपिक में पदक की पूरी उम्मीद थी। प्रियंका ने रांची में 20 किलोमीटर की वॉक 1:28:45 घंटे में पूरा कर नया रिकॉर्ड बनाया था। साथ ही ओलंपिक के लिए चुनी गईं। पिछले साल राजस्थान की एथलीट भावना जाट ने 20 किलोमीटर की पैदल चाल 1:29:54 घंटे में पूरी की थी। प्रियंका ने भावना जाट के रिकॉर्ड को ब्रेक किया था।

बता दें कि प्रियंका गोस्वामी के घर पर पूजा अर्चना के साथ लाइव प्रसारण देखा गया। पिता मदनपाल गोस्वामी ने बताया कि प्रियंका और हम सभी लड्डू गोपाल के भक्त हैं, खेलों के दौरान वो अपने साथ लड्डू गोपाल की मूर्ति साथ रखती हैं। ओलंपिक क्वालीफाई करने के बाद प्रियंका की लड्डू गोपाल के साथ फोटो खूब वायरल भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed