{"_id":"61039dac8ebc3e395e5c36dc","slug":"tokyo-olympic-2021-now-have-medal-hope-from-three-athletes-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो ओलंपिक 2021: मेरठी एथलीट खिलाड़ियों के कल से होंगे मुकाबले, पदक की पूरी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोक्यो ओलंपिक 2021: मेरठी एथलीट खिलाड़ियों के कल से होंगे मुकाबले, पदक की पूरी उम्मीद
Fri, 30 Jul 2021 12:05 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:05 PM IST
सार
टोक्यो ओलंपिक में अब ये तीन खिलाड़ी दम दिखाएंगे। आज सुबह पैदल चाल खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी जापान के टोक्यो के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
टोक्यो के लिए रवाना हुए खिलाड़ी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठी एथलीट शनिवार से टोक्यो ओलंपिक में दम दिखाने को तैयार हैं। शुक्रवार यानी आज सुबह पैदल चाल खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी जापान के टोक्यो के लिए रवाना हो गई। बंगलुरु साई सेंटर से प्रियंका सहित अन्य एथलीटों को उत्साहवर्द्धन करते हुए भव्य विदाई दी।
विज्ञापन
प्रियंका के कोच गौरव त्यागी ने बताया उनके परिवार में और खेल जगत के लोग प्रियंका सहित मेरठी एथलीटों के जीत की प्रार्थना कर रहे हैं। प्रियंका छह अगस्त को दोपहर एक बजे 20 किमी. पैदल चाल स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
वहीं सीमा अंतिल कल शनिवार सुबह छह बजे चक्का फेंक क्वालीफाई राउंड में हिस्सा लेंगी, जबकि भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी तीन अगस्त को सुबह 5:50 बजे क्वालीफाई करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।
विज्ञापन