{"_id":"610e962d8ebc3e7b9e0a7c99","slug":"tokyo-olympic-2021-meerut-is-celebrating-by-distributing-sweets-after-the-victory-of-neeraj-chopra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरज ने रचा इतिहास: मेरठ में एक-दूसरे को मिठाई बांटकर मनाई खुशी, देश भर में जश्न का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीरज ने रचा इतिहास: मेरठ में एक-दूसरे को मिठाई बांटकर मनाई खुशी, देश भर में जश्न का माहौल
Sat, 07 Aug 2021 07:48 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 07 Aug 2021 07:48 PM IST
सार
भारत की झोली में स्वर्ण पदक आने से मेरठ में जश्न का माहौल है। शहरवासियों ने एक-दूसरे को मिठाई बांट खुशी मनाई।
विज्ञापन
मेरठ में नीरज की जीत पर जश्न मनाते शहरवासी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक खेलों में शनिवार का दिन भारत के लिए शुभ रहा, जिसकी गूंज मेरठ तक सुनाई दी। कुश्ती में बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक दिलाया तो वहीं भाला फेंक में चंडीगढ़ के नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में देश को एथलेटिक में स्वर्ण पदक दिलाया। ओलंपिक के इतिहास में ट्रेक एंड फील्ड में अभी तक भारत के नाम कोई पदक नहीं था।
विज्ञापन
वहीं टोक्यो में देश की झोली में पदक डालने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन से मेरठ में जश्न का माहौल है। सीसीएसयू के गेट पर छात्र नेता विनीत चपराणा ने अन्य छात्रों के साथ मिलकर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
उधर, कैलाश प्रकाश स्टेडियम के तिराहे पर भारत तिब्बत सहयोग मंच ने लड्डू बांटकर मनाई। मंच के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चोपड़ा, प्रांत महामंत्री कपिल त्यागी और गोपाल सूदन आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रियंका के कोच गौरव त्यागी ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन