फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Together with three comrades, father was killed

तीन साथियों के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतारा

Tue, 08 Sep 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Together with three comrades, father was killed
तीन साथियों के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतारा
विज्ञापन

- शव गंगनहर में फेंका, परिजनों ने इंचौली थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद
मेरठ/गंगानगर। नाबालिग बेटे ने गांव के ही तीन साथियों के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। शव को सरधना की गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस ने बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शव की तलाश में मंगलवार से अभियान चलेगा।
पुलिस के अनुसार बीटा गांव निवासी नारायण (45) पुत्र अमरसिंह खेतीबाड़ी का काम करता था। उसके दो बेटे हैं। नारायण के परिजनों ने बीते शनिवार इंचौली थाने में नारायण सिंह की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच करते हुए बीटा निवासी संजय, मोंटी व नारायण के नाबालिग बेटे को हिरासत में लिया और कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी संजय ने बताया है कि कुछ समय पूर्व उसने नारायण से दो बीघा जमीन खरीदी थी। इसके बाद वह बची हुई जमीन भी खरीदना चाहता था। लेकिन किसान ने इससे इंकार कर दिया। आरोपी संजय ने नारायण के बेटे से नजदीकी बढ़ा ली। दोस्ती के नाम पर दोनों रोजाना शराब पीने लगे। बीते माह दोनों ने किसान की हत्या की योजना बनाई। उन्होंने 27 अगस्त को नारायण को घूमने के बहाने कार में बैठा लिया। इसके बाद नारायण को जहर मिली शराब पिला दी। मौत के बाद शव को सरधना थानाक्षेत्र में फेंक दिया। पुलिस शव की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

संजय की सह पर हुआ सारा काम
दोस्ताना विश्वास जीतने के लिए संजय ने कुछ दिन पूर्व किसान के बेटे को अपने पैसे से कार दिलाई थी। इसी कार से शव को सरधना थानाक्षेत्र में गंगनगर में फेंका गया। पुलिस ने अभी तक संजय व मोंटी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें मृतक का करीबी भी शामिल है। जबकि बीटा निवासी एक अन्य आरोपी अमित फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति पाना चाहता था बेटा
पुलिस के अनुसार आरोपियों में शामिल नारायण का नाबालिग बेटा है। वह किसान की जमीन पर अधिकार पाना चाहता था। बाद में जमीन बेचकर ऐस की जिंदगी गुजराने की योजना थी।

तीन लोगों को किया गिरफ्तार
नारायण के नाबालिग बेटे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक आरोपी अभी फरार है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या कर शव सरधना गंगनहर में फेंकने की बात कही है। पुलिस आज शव की तलाश करेगी।- बृजेश सिंह, सीओ सदर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed