{"_id":"602a1dd0578236003539a0d2","slug":"todays-active-corona-cases-of-meerut-15-feb-2021-and-not-found-new-case-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में थोड़ी राहत, 1668 लोगों की हुई एंटीजन से कोरोना जांच, नहीं मिला कोई मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में थोड़ी राहत, 1668 लोगों की हुई एंटीजन से कोरोना जांच, नहीं मिला कोई मरीज
Mon, 15 Feb 2021 12:38 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
मेरठ: कोरोना का जांच कराती महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को 3250 मरीज पहुंचे, इनमें 1134 त्वचा और पेट रोगी रहे। 1668 लोगों की कोरोना की जांच हुई, जिनमें किसी को पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
मेरठ में 57 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1262 पुरुष, 1570 महिलाएं और 418 बच्चे थे। 275 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। 18 कुपोषित बच्चों का चिह्निकरण भी किया गया। सांस रोगी 250, उच्च रक्तचाप 192, शुगर के मरीज 249 और संभावित टीबी के 15 मरीज पहुंचे। खून की कमी के 69, लीवर के 127, गर्भवती महिलाएं 166 पहुंची, 42 लोगों को सर्जरी के लिए तय किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज बिजनौर में महासभा को करेंगी संबोधित, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विज्ञापन
हेपेटाइटिस बी के 169 और हेपेटाइटिस सी के 97 लोगों की जांच की गई। अन्य बीमारियों के रोगी 722 रहे। नोडल अधिकारी डॉ. एसके शर्मा ने बताया कि सबसे ज्यादा मरीज त्वचा और पेट की बीमारी के आ रहे हैं। आरोग्य मेले में 130 डॉक्टरों और 465 पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/