फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   today is the hotest day of april

अप्रैल में सबसे गर्म दिन रहा शनिवार

Sun, 12 Apr 2020 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
today is the hotest day of april
मोदीपुरम। गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इसके चलते दूसरे दिन शनिवार को भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। तापमान उछलकर 36 के पार पहुंच गया। इसके परिणामस्वरूप साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।
विज्ञापन

तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम शुष्क होने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। पिछले दो दिन से तापमान अप्रैल में सबसे अधिक दर्ज किया गया। शुक्रवार को पारा 35 पार रहा। वहीं, शनिवार को 36 के पार पहुंच गया। जिससे लोगों को गर्मी महसूस हुई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि इस सप्ताह में 38 पार पहुंचने की संभावना है। अभी धीरे-धीरे गर्मी का असर बढे़गा, मौसम शुष्क के चलते तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 54 एवं न्यूनतम 28 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार चार किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। हालांकि औसत एयर क्वलिटी इंडेक्स 171 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed