फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Today farmers from 3 districts will join the Mahapanchayat

आज महापंचायत में शामिल होंगे तीन जिलों के किसान

Mon, 04 Nov 2019 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
Today farmers from 3 districts will join the Mahapanchayat
आज महापंचायत में शामिल होंगे तीन जिलों के किसान
विज्ञापन

मेरठ। किसान कल्याण समिति के बैनर तले पहले पदयात्रा और फिर कमिश्नरी के सामने चौधरी चरण सिंह पार्क में धरना देने किसानों ने हुंकार भरनी शुरू कर दी है। रविवार को दिनभर जहां किसानों ने हंगामा प्रदर्शन किया। वहीं, शाम को रालोद नेताओं, सपा नेताओं और समिति के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम से मिला।
प्रतिनिधिमंडल में रालोद नेता चौधरी यशवीर सिंह, पूर्व मंत्री मेराजुद्दीन, सपा नेता अतुल प्रधान, पूर्व जिपं. अध्यक्ष सीमा प्रधान, समिति के पदाधिकारी अमरजीत, बबली गुर्जर, अजय प्रमुख, सतीश राठी और अन्य नेता रहे। किसान नेताओं और कमिश्नर के बीच हुई वार्ता में कुछ मुद्दों पर सहमति बनी, जिसमें सर्विस रोड का निर्माण, पूर्व में दिए गए समान मुआवजा, जिला जज के यहां फाइलों को वापस मंगाना, अंडरपास को मानक के अनुसार बनवाना, 5.5 लाख रुपये पुनर्वास भत्ते के लिए कमिश्नर ने अधिकारियों से वार्ता के लिए कहा। कमिश्नर ने यह भी आश्वासन दिया है कि यदि गौतमुबुद्घनगर, मेरठ और गाजियाबाद के किसानों की कुछ समस्याएं हैं तो उस पर संबंधित जिलाधिकारी से भी बात की जाएगी। इस आश्वासन के बाद किसान नेता लौट आए।
विज्ञापन

किसान कल्याण समिति के पदाधिकारी और सपा व रालोद नेताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर कहा कि सोमवार को होनी वाली महापंचायत में मेरठ, गाजियाबाद और गौतमबुद्घनगर के सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहेंगे। किसानों ने यह तय किया कि किसानों की मांग और कमिश्नर का आश्वासन सोमवार को किसानों की पंचायत मे रखा जाएगा जिसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। जरूरत पडी तो वेस्ट यूपी के किसानों की बड़ी महापंचायत पर भी फैसला लिया जाएगा। इस दौरान विनय मल्लापुर, राहुल प्रमुख, मैनपाल तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने दिखाए तेवर
धरने में शामिल महिलाओं ने भी प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कहा कि पुलिस प्रशासन लूट रहा है। किसानों की जमीन कब्जाई गई। किसानों को डराया धमकाया गया। अब उनकी मांगों की सुनवाई नहीं हो रही। इस दौरान महिलाओं ने आत्मदाह की चेतावनी दी तो पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। इस दौरान संतोष, राजेश, वीरवती, सुमन और अन्य महिलाएं रहीं।

किसानों ने भट्ठी चढ़ाई
किसानों ने चौधरी चरण सिंह पार्क में ही भट्ठी चढ़ाकर खाना पकाया। रात में भी किसान डटे रहे। किसानों का कहना है कि मांगें पूरी नहीं होने तक धरना खत्म नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed