फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Today, employment fair will be organized for migrant workers in all three tehsils

मेरठ में आज प्रवासी श्रमिको के लिए तीनों तहसील में लगेगा दो दिवसीय रोजगार मेला

Wed, 24 Jun 2020 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Today, employment fair will be organized for migrant workers in all three tehsils
प्रवासी श्रमिक - फोटो : अमर उजाला

प्रवासी श्रमिकों के लिए मेरठ की तीनों तहसीलों पर आज से दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले की व्यवस्था के लिए मंगलवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन की अध्यक्षता में बैठक हुई।

विज्ञापन


बैठक में सेवायोजन कार्यालय से सहायक निदेशक टीएन तिवारी ने बताया की सदर, मवाना और सरधना तहसील में सुबह 10 बजे शाम पांच बजे तक रोजगार मेले का आयोजन होगा। जिसमें ब्लॉकवार टेबल पर प्रवासी श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राहत आयुक्त के पोर्टल पर जिले के ढाई हजार से अधिक प्रवासी श्रमिकों का डाटा अपलोड किया गया है।
विज्ञापन


सीडीओ ईशा दुहन ने बताया कि जिले के 12 ब्लॉकों में आए प्रवासी श्रमिकों के स्किल की सूची तैयार की गई है। जिसमे मेले के समय उन्हें कंपनियों के अनुसार ही साक्षात्कार कराया जा सके। इस रोजगार मेले में 10 से 15 कंपनियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि अगर अन्य भी कोई व्यक्ति रोजगार के लिए आएगा तो उसका भी साक्षात्कार कराया जाएगा। इसके लिए सेवायोजन कार्यालय की तरफ से 0121- 2664088 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed