फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   To get rid of the accused, two constables and constables were assaulted on the highway, their uniforms were torn

Meerut News: आरोपी छुड़ाने के लिए हाईवे पर दो दरोगा और सिपाही के साथ मारपीट, वर्दी फाड़ी

Mon, 14 Aug 2023 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 14 Aug 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
To get rid of the accused, two constables and constables were assaulted on the highway, their uniforms were torn
गंगानगर (मेरठ)। मवाना रोड स्थित सलारपुर गांव में चोरी के मामले में नाबालिग को लेकर कबाड़ी के घर पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। निजी कार से पहुंची पुलिस कबाड़ी के दो बेटों को हिरासत में लेकर थाने ले जाने लगी तो परिवार की महिलाओं सहित अन्य लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। दो दरोगा और एक सिपाही को पीटा गया। इस दौरान एक दरोगा के हाथ पर महिलाओं ने काट दिया। वर्दी भी फट गई। इस हंगामे के बीच दोनों आरोपी फरार हो गए। ये आरोपी पहले भी तीन बार पुलिस पर हमला कर चुके हैं। इसके खिलाफ एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं देर रात तक पुलिस कार्रवाई करने की बजाय मामले को दबाने की कोशिश में लगी रही।
विज्ञापन

दरअसल, सलारपुर गांव में हाईवे पर हाकिम अली करीब 25 साल से कबाड़ी का काम करता है। उसके चार लड़के हासिम, टीपू सुल्तान, अमन, खुर्शीद भी साथ ही काम करते हैंं। रविवार शाम करीब चार बजे इंचौली थाने के दो दरोगा और एक सिपाही प्राइवेट कार में एक किशोर के साथ कबाड़ी के यहां पहुंचे। पुलिस का कहना था कि किशोर ने तार और अन्य सामान चोरी कर हाकिम अली के यहां बेचा है। पुलिस के अनुसार चोरी का सामान कबाड़ी के घर में मिला। इसके बाद पुलिस हासिम और टीपू को हिरासत में लेकर थाने ले जाने लगी।पुलिस ने जैसे ही दोनों को गाड़ी में बैठाने की कोशिश की तो महिलाओं, बच्चों सहित परिजन और अन्य लोग पहुंच गए। एक स्कॉर्पियो कार में आर रिश्तेदार भी आ गए।
विज्ञापन

यह लोग दोनों आरोपियों को पुलिस से छुड़ाने लगे। इसी दौरान दो दरोगा और सिपाही के साथ मारपीट हो गई। महिलाओं ने एक दरोगा के हाथ पर काट लिया। इस दौरान वर्दी भी फट गई। बीच हाईवे पर काफी देर तक छीनाझपटी चलती रही। बाद में आरोपी पुलिस से छूटकर फरार हो गए। आसपास खड़े गांव के अन्य लोग तमाशबीन बन रहे। सीसीटीवी में भी घटना कैद हो गई। इस बीच, गंगानगर थाना पुलिस को भी सूचना दी गई। तब तक हमलावर फरार हो गए और गांव में जाकर छिप गए। बाद में पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। करीब एक घंटे बाद पुलिस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी पुलिस पर तीन बार हमला कर चुके हैं। वर्ष 2004, 2011 और अब रविवार को हमला किया गया। कुछ माह पूर्व एक युवक ने पास में कबाड़ी की दुकान खोलने पर गोली चला दी थी। सूत्रों के अनुसार आरोपी पक्ष पर एक दर्जन मुकदमे हैं।
सलारपुर में चार मंजिला अवैध मकान

कबाड़ी ने सलारपुर गांव में मस्जिद के पास चार मंजिल मकान का निर्माण कराया है। ग्रामीणों के अनुरूप यह मकान अवैध रूप से बनाया गया है। न तो मानचित्र स्वीकृत है और न ही अन्य किसी तरह की अनुमति ली गई है। ग्रामीण इसकी भी जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
पहले भी मिल चुका चोरी का सामान
आरोपी कबाड़ी पर अक्सर चोरी का सामान खरीदने के आरोप लगते रहे हैं। यहां से ऐसे सामान की बरामदगी तक हुई है। हर रोज सुबह दो बजे से पांच बजे तक ट्रकों में से पेपर मिलों में जाने वाला गत्ता और अन्य सामान उतारा जाता है। इसमें भी चोरी कर ली जाती है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के संरक्षण में यह काम किया जा रहा है। कबाड़ी और उसके परिवार के लोग अक्सर दबंगई दिखाते हैं।

-----
थाना प्रभारी बोले- विरोध हुआ, मारपीट नहीं की गई
- इंचौली थाने के दरोगा के साथ मारपीट, वर्दी फाड़ने और आरोपियों को छुड़ाने के बारे में थाना प्रभारी सूर्यप्रताप बिश्नोई से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि वहां पहुंचे दरोगा का विरोध तो हुआ, लेकिन मारपीट नहीं की गई। प्रकरण की जांच कराई जा रही है।

-----
विरोध के बाद निपट गया था मामला
गंगानगर थाना प्रभारी अंडर ट्रेनी आईपीएस शुभम बंसल का कहना है कि इंचौली के दरोगा एक किशोर को लेकर कबाड़ी के यहां पहुंचे थे। चोरी का सामान उसके यहां बेचने का आरोप था। उन्होंने केवल विरोध जताया, मामला निपट गया था। एसआई से मारपीट हुई है तो इस बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed