फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   tin talak

बीस साल बाद तीन तलाक, नहीं मिला इंसाफ

Thu, 29 Aug 2019 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
tin talak
मेरठ। तीन तलाक की एक पीड़िता अपने मासूम बच्चों के साथ न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। उसका कहना है कि शादी के 20 साल बाद पति ने एकाएक घर से निकाल दिया। अब उनके पास सिर छिपाने तक की जगह नहीं है। पीड़िता ने आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत की। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसकी शादी 20 वर्ष पूर्व हुई थी। छह बेटियां और एक बेटा है। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती। शारीरिक शोषण होता। 25 अगस्त को उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और तीन तलाक देकर सभी सातों बच्चों के साथ घर से बाहर निकाल दिया। पूरे दिन वह अपने बच्चों को लेकर घर के बाहर बारिश में खड़ी रही। लेकिन पति को तरस नहीं आया। वह सहायता के लिए लालकुर्ती थाने पहुंची। वहां भी कोई सुनवाई नहीं की गई। मजबूर होकर उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। लेकिन वहां भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। अभी भी वह मासूम बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed