फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   time limit extend the higway constrection work will done on april 2020

समय सीमा बढ़ी, अप्रैल 2020 तक होगा हाईवे का निर्माण कार्य पूरा

Tue, 21 Jan 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
time limit extend the higway constrection work will done on april 2020
हाईवे 235 पर गांव कैली में अधूरा पड़ा फ्लाईओवर। - फोटो : KITHOR
खरखौदा(मेरठ)। एनजीटी के आदेश के चलते कई उद्योग धंधे समेत राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण कर रही कंपनियों ने भी निर्माण बंद कर दिया था। जिसमें मेरठ-बुलंदशहर तक पूरे राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण फरवरी 2020 में पूरा करना था। अब दो माह काम बंद होने पर निर्माण कंपनी की मांग पर एनएचएआई ने दो माह का समय और बढ़ा दिया है। अब कंपनी को अप्रैल 2020 में काम पूरा करना है।
विज्ञापन

मेरठ से बुलंदशहर तक 63.1 किलोमीटर के राष्ट्रीयराज मार्ग 235 का निर्माण 2016 से चल रहा है। इसका निर्माण समय सीमा अक्तूबर 2019 था। फफूंडा, कूड़ी, कबट्टा समेत कई स्थानों पर किसानों ने विरोध किया। इसके चलते निर्माण कार्य को रुकवा भी दिया था। वहीं, पिछले तीन वर्षों से दीपावली के आसपास प्रदूषण स्तर बढ़ने पर एनजीटी ने निर्माण कंपनियों के हॉट मिक्स प्लांटों को बंद करा देता है। वहीं, परिस्थितियों को देखते हुए क्षेत्र के लोगों की मांग पर कई बदलाव भी किए गए। जिस कारण कार्य बढ़ा तो निर्माण कंपनी ने समय बढ़ाने की मांग की थी। इस पर अक्तूबर 2019 से बढ़ाकर समय सीमा फरवरी 2020 कर दी थी। एनजीटी ने इस वर्ष भी निर्माण कंपनी के हॉट मिक्स प्लांट को बंद कर दिया। दो माह बंद रहने के कारण निर्माण कंपनी ने फिर से समय सीमा बढ़ाने की मांग की थी। जिस पर कंपनी के अधिकारियों के अनुसार एनएचएआई ने मांग स्वीकार कर ली है। अब अप्रैल 2020 तक कार्य को पूरा करना है।
विज्ञापन

करीब 90 फीसदी कार्य पूर्ण
हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों के अनुसार मेरठ से बुलंदशहर तक करीब 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। मेरठ से बुलंदशहर तक 30 यात्री शेड, सभी जंक्शन व ओवरब्रिज पर पथ प्रकाश व हाई मास्क लाइटें लगाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे का पुल पर नहीं हो सका पूर्ण
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव कैली में ओेवरब्रिज के समीप एवं गुलावठी में ओेवरब्रिज पर हाईटेंशन लाइन तथा हापुड़ में रेलवे पुल पर पड़ा अर्द्धनिर्माण समेत तीनों इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवरोध बने हुए हैं। वहीं, यदि कैली फ्लाईओवर पर यदि सर्विस रोड एवं हापुड़ में रेलवे का कार्य पूर्ण हो जाए तो मेरठ से हापुड़ तक वाहन फर्राटा भरने लगे।

कंपनी की मांग पर एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग की निर्माण की समय सीमा बढ़ा दी है। अब कंपनी को अप्रैल 2020 तक कार्य पूर्ण करना है। कंपनी ने मेरठ से बुलंदशहर तक करीब 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया है। -भगीरथ सारण, सहायक प्रबंधक निर्माण, एपको कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed