फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   tikait says BJP trying to boost mandir case

राम मंदिर में हर दीपक से वोट की तलाश करेगी भाजपा : टिकैत

Mon, 08 Nov 2021 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
tikait says BJP trying to boost mandir case
राम मंदिर में हर दीपक से वोट की तलाश करेगी भाजपा : टिकैत
विज्ञापन

मेरठ। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि भाजपा राम मंदिर में हर दीपक से वोट की तलाश करेगी। वर्ष 2023 की दीपावली तक राम मंदिर का निर्माण होगा, लोकसभा चुनाव में भी मंदिर के नाम पर वोट के जयकारे लगेंगे। राम मंदिर तो जल्दी भी बन सकता था। इसके पिलर भी तैयार हैं, लेकिन भाजपा लंबे समय तक मंदिर के सहारे वोट पाने का प्रयास कर रही है।
ईंव्ज चौराहा स्थित संयुक्त व्यापार मंत्री सुधांशु जी महाराज के कार्यालय में प्रेस वार्ता में राकेश टिकैत ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने किसानों के हित की बात कही है, लेकिन उनकी सरकार नहीं है। जब उनकी सरकार आएगी तब असलियत सामने आएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने किसानों पर लाठियां बरसाई हैं, वे अब वोट की चोट करेंगे। टिकैत ने स्पष्ट कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। 2022 में जनता का नजरिया क्या रहेगा, यह कहना मुश्किल है। महंगाई से हर कोई त्रस्त है। उनका किसी पार्टी को समर्थन नहीं है। भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि सरकार अगर किसी पार्टी की होती तो बात मान ली जाती, मगर यह तो कंपनियों की सरकार है। यह किसानों की बात देर से मानेगी।
विज्ञापन

टिकैत ने कहा कि अगर सरकार पांच साल चल सकती है तो हमारा आंदोलन भी पांच साल चलेगा। महंगाई चरम सीमा पर है। प्रत्येक वस्तुओं के भाव दोगुने हो गए हैं। पेट्रोल के भाव एक वर्ष 25 रुपये तक बढ़ गए हैं। विरोध बढ़ता देख 12 रुपये तक पेट्रोल के दाम घटाने की बात कही है। 6 से 7 रुपये तक दाम घटाए हैं। उन्होंने कहा कि वह वही बात हुई कि अस्पताल ने देखा कि मरीज मोटी पार्टी है तो दो से तीन लाख का बिल और बनाया जा सकता है। ऐसे में मृतक को एक दिन और वेंटिलेटर पर रहने दिया जाए। सुुधांशु जी महाराज ने टिकैत का रुद्राक्ष की माला पहनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed