यूपी में धार्मिक स्थल पर फेंके मांस के टुकड़े, ग्रामीणों में भड़का आक्रोश, तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में बागपत के अंगदपुर गांव में एक धार्मिक स्थल पर कुछ शरारती तत्वों के मांस के टुकडे़ फेंकने पर आक्रोश भड़क गया और देखते ही देखते क्षेत्र में भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बिनौली पुलिस मौके पर पहुंची, और आनन-फानन में धार्मिक स्थल से मांस के टुकडे़ हटाकर सफाई कराई। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लोगों ने कहा यदि शीघ्र खुलासा नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा।
बिनौली के इस गांव में पुराना धार्मिक स्थल है, वहां पर कल्याण गिरी नामक पुजारी रहता है, गांव के ही विकास पुत्र भूरू शर्मा दोपहर पुजारी का खाना देने गया था, उसी समय दो युवक तेजी से धार्मिक स्थल से निकले और दीवार फांदकर भाग निकले, जब विकास ने देखा तो धार्मिक स्थल पर मांस के टुकड़े पडे़ हैं, उसने इसकी सूचना पुजारी और गांव वालों को दी, वहां पर भारी भीड़ जमा हो गई, पहले इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को दी गयी, वह मौके पर पहुंची और बाद में थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट मौके पर पहुंचे और उन्होंने आनन फानन में धार्मिक स्थल से मांस के टुकडे़ हटाकर सफाई कराई और गांव के लोगों से शांति बनाने की अपील की।
इस मामले में जतिन शर्मा ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आक्रोशित भीड़ ने चेतावनी दी कि यदि इस घटना का शीघ्र खुलासा नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। आक्रोश जताने वालों में श्याम सिंह, चंद्र प्रधान, नरेश शर्मा, नरेंद्र, रमेश, सुभाष, अमरपाल, राजेंद्र शर्मा आदि रहे।
फिजा बिगाड़ने के लिए मांस के टुकडे़ फेंके
थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने फिजा बिगाड़ने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है। उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, किसी को भी ऐसी घटना करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/