फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Throwed two sons in the canal, lady herself and child jumped

दो बेटों को नहर में फेंका, खूद भी बच्चे समेत कूदी महिला

Wed, 26 Aug 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Throwed two sons in the canal, lady herself and child jumped
किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरैकी पुलिस की गाड़ी में बैठा बच्चों के साथ नगर में कूदने वाली महिल - फोटो : BIJNOR
दो बेटों को नहर में फेंका, खुद भी बच्चे समेत कूदी महिला
विज्ञापन

जलालाबाद (बिजनौर)। पति से कहासुनी के बाद गांव भरेकी निवासी महिला ने अपने दो बेटों को नहर में फेंक दिया और तीन माह के बेटे के साथ खुद भी नहर में कूद गई। एक युवक ने एक बेटे को बचा लिया। देर रात तक पुलिस गोताखोरों के साथ दो बेटों और महिला की तलाश में जुटी थी।

नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के गांव भरेकी निवासी गौरव की पत्नी सुनीता ने मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गुनियापुर-भरेकी मार्ग पर गांव से करीब 100 मीटर दूरी पर अपने पांच साल के बेटे ललित और तीन साल के दीपक को पुल से नहर में फेंक दिया। इसके बाद तीन माह के बेटे आकांशु को गोद में लेकर खुद भी नहर में कूद गई। पास में पशु चरा रहे गांव दूधली निवासी एक व्यक्ति ने यह देखकर शोर मचा दिया। खेतों में काम रहे गांव के मेहर व अर्जुन सिंह मौके पर पहुंचे। मेहर तुरंत नहर में कूद गया और दीपक को निकाल लाया। पानी का बहाव तेज होने के कारण ललित, आकांशु और सुनीता को वह नहीं बचा सका। दीपक को तुरंत बिजनौर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर एसडीएम नजीबाबाद ब्रजेश कुमार, सीओ बिजनौर कुलदीप कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने गोताखोरों को बुलाया और महिला व दोनों बच्चों की तलाश शुरू कराई। शाम तक तीनों का सुराग नहीं लग सका था।

किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरैकी में नहर में महिला और बच्चों को तलाश करते गोताखोर।

किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरैकी में नहर में महिला और बच्चों को तलाश करते गोताखोर।- फोटो : BIJNOR

किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरैकी में नहर में तीन मासूम बच्चों के साथ महिला के नहर में कूदने की ?

किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरैकी में नहर में तीन मासूम बच्चों के साथ महिला के नहर में कूदने की ?- फोटो : BIJNOR

किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरैकी में नहर में तीन मासूम बच्चों के साथ महिला के नहर में कूदने की ?

किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरैकी में नहर में तीन मासूम बच्चों के साथ महिला के नहर में कूदने की ?- फोटो : BIJNOR

किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरैकी में नहर में तीन मासूम बच्चों के साथ महिला के नहर में कूदने की ?

किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरैकी में नहर में तीन मासूम बच्चों के साथ महिला के नहर में कूदने की ?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed