{"_id":"610b860c942a0e4836566158","slug":"three-year-old-child-died-in-muzaffarnagar-after-visor-of-the-house-collapsed-during-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का कहर : मुजफ्फरनगर भरभराकर गिरा मकान का छज्जा, मलबे में दबकर तीन साल के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का कहर : मुजफ्फरनगर भरभराकर गिरा मकान का छज्जा, मलबे में दबकर तीन साल के मासूम की मौत
Thu, 05 Aug 2021 12:02 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:02 PM IST
सार
मलबे में दबकर मासूम विवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस व बच्चे का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala muzaffarnagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बारिश के कारण गुरुवार सुबह एक मकान का छज्जा गिरने से तीन साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि बच्चा मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे परिजनों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। अधिकारी भी मौके पर हादसे की जानकारी लेने के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के गुरुवार सुबह विकास का तीन वर्ष का बेटा विवान बारिश के बाद घर के मुख्य दरवाजें के नजदीक आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान दरवाजे का छज्जा भरभरा कर उसके ऊपर गिर गया।
विज्ञापन
मलबे में दबकर मासूम विवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। राजस्व अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे की जानकारी ली। बताया गया कि विवान विकास का इकलौता पुत्र था। वहीं इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मासूम बच्चे की मौत से ग्रामीण भी गमजदा हैं।