फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three women dies and seven peoples injured in car accident on highway NH 58 Muzaffarnagar

हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, तीन महिलाओं की मौत, सात घायल

Fri, 05 Apr 2019 11:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Apr 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
Three women dies and seven peoples injured in car accident on highway NH 58 Muzaffarnagar
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर शहर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली।  

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
हरिद्वार से गंगा स्नान कर वापस घर लौट रहे श्रद्धालुओं की मारुति इक्को कार टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर एनएच-58 पर सड़क किनारे खेत में पलट गई। यह हादसा रतनपुरी थाना क्षेत्र में सठेड़ी कट के पास हुआ। बताया गया कि यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे हुआ है। इस दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जिनमें कान्ता पत्नी सुभाष गुर्जर निवासी बनगांव थाना तरावां जिला आजमगढ़, हेमा पत्नी रॉकी एवं राकेश पत्नी नामालूम निवासीगण गांव बबकपुर थाना सरधना मेरठ सहित तीन महिलाओं की मौत हुई। जबकि मुकेश पत्नी सुंदर, विशाल पुत्र सुंदर, शिखा पुत्री रॉकी, राहुल पुत्र सिकंदर निवासीगण बबकपुर सरधना मेरठ और सुभाष पुत्र टेबुराम, अंशिका पुत्री सुभाष निवासीगण बनगांव थाना तरावां आजमगढ़ और इक्को कार चालक मोहन पुत्र मेवाराम निवासी सरधना मेरठ सहित सात अन्य घायल हुए। घायलों को मेरठ एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भिजवा दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed