फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three women arrested in case of theft the new born baby after birth 17 hours in saharanpur city

यूपी: जन्म के 17 घंटे बाद ही 40 हजार में कर दिया नवजात का सौदा, तीन महिला गिरफ्तार

Thu, 01 Aug 2019 12:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 01 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three women arrested in case of theft the new born baby after birth 17 hours in saharanpur city
बच्चा चोरी करने वाली महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद की नंद विहार कॉलोनी में एक परिवार में पैदा हुए बच्चे को 17 घंटे बाद परिवार की ही एक महिला ने चोरी कर लिया। महिला ने बच्चे का अपने एक जानकार के माध्यम से हरियाणा के करनाल निवासी दंपती से 40 हजार रुपये में सौदा भी कर लिया, लेकिन बच्चे को दंपती को सुपुर्द करने से पहले ही पुलिस ने आरोपी तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। 

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के नंद विहार कॉलोनी निवासी रविंद्र की पत्नी बॉबी ने सोमवार रात लगभग 11 बजे घर पर ही पूरी तरह स्वस्थ बेटे को जन्म दिया था। मंगलवार शाम लगभग पांच बजे रविंद्र के भतीजे संजय की पत्नी रेनू ने रविंद्र को दवा लेने के लिए भेजा। देर शाम जब रविंद्र दवा लेकर घर लौटा तो बच्चा घर पर नहीं मिला। उसने सभी जगह तलाश किया, जब रेनू से इस मामले में पूछा तो रेनू ने बताया कि बच्चे को बंदर उठाकर ले गया। जिस पर रविंद्र एवं आसपास के लोगों ने बच्चे को आसपास के इलाके में तलाश किया। सभी छतों को खंगाल डाला, पास के ही कंपनी बाग में तलाश किया, लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि परिजनों ने रात लगभग डेढ़ बजे पुलिस को सूचना दी। रात में ही पुलिस मोहल्ले में पहुंची और बच्चे को तलाश करने का प्रयास किया। जब रेनू से पूछा गया तो उसने एक पेड़ की तरफ इशारा करते हुए कहा कि बंदर बच्चे को इसी पेड़ पर लेकर गया। जिस पर पुलिस को रेनू पर संदेह हुआ। उसके घर के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी गई, तो उसमें एक संदिग्ध महिला घर में आते हुए नजर आई। पुलिस ने बुधवार सुबह रेनू से सख्ती से पूछताछ की तो बच्चा चोरी की वारदात का खुलासा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि रेनू ने पूछताछ में बताया कि उसकी परिचित सुनीता पत्नी श्याम सिंह निवासी गोपाल नगर ने अपनी बेटी ऋतु पत्नी राकेश निवासी छोटा चौक से मिलवाया था। सुनीता और ऋतु ने उससे एक बच्चे की व्यवस्था करने के लिए कहा था। उससे कहा था कि हरियाणा के करनाल में रहने वाली ऋतु की बहन बच्चा गोद लेना चाहती है। उन्हें बेटा चाहिए। इसके लिए 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। मंगलवार शाम पांच बजे रविंद्र को दवा लेने के बहाने रेनू ने घर से बाहर भेज दिया और सुनीता को घर बुला लिया। सुनीता बच्चे को लेकर ऋतु के पास पहुंची और बच्चे को ऋतु के सुपुर्द कर ऋतु की बहन के पति को बुलवाया। रेनू से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने छोटा चौक निवासी ऋतु के घर दबिश दी और बच्चे को बरामद कर लिया। पुलिस ने रेनू, ऋतु और सुनीता को बच्चा चोरी करने एवं बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पहले अफवाह फैलाई, फिर तहरीर भिजवाई
नगर कोतवाली प्रभारी वीरेश गिरि ने बताया कि रेनू ने बच्चा चोरी करने के बाद अफवाह फैला दी कि बच्चे को बंदर उठाकर घर के पास वाले पेड़ पर ले गया है। उसने खुद बंदर को बच्चे के साथ पेड़ पर देखा। लोगों के साथ रेनू ने पुलिस को भी गुमराह करने का प्रयास किया। यही नहीं सुबह रेनू ने ही एक तहरीर लिखकर कोतवाली में भिजवा दी, जिसमें लिखा था कि बच्चे को एक बंदर उठाकर ले गया है, उसकी तलाश कराएं।

दो बेटियों की हो चुकी है मौत
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि रविंद्र की लगभग सात वर्ष पूर्व बॉबी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो लड़कियां हुईं थीं। लेकिन दोनों ही लड़कियों की मौत हो गई। सोमवार को बॉबी के तीसरी संतान हुई। तीसरी संतान होने की परिवार में खुशी मनाई जा रही थी, लेकिन चंद घंटों बाद ही बच्चा गुम होने के कारण खुशी काफूर हो गई।

चार बेटियां हुईं थीं, बेटे की चाह में ले रहे थे गोद
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि हरियाणा के करनाल निवासी दंपती के चार बेटियां थीं। जिनमें से उन्होंने दो बेटियों को गोद दे दिया है। दो बेटियां उनके ही पास हैं। दंपती को बेटे की चाह थी। जिस कारण वह लड़का गोद लेना चाहते थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed