फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three-tier Panchayat elections: Reservation status not clear, contenders campaigning with out of mind

आरक्षण की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण जिला पंचायत एवं ब्लॉक प्रमुख के संभावित दावेदारो मे निराशा

Sat, 30 Jan 2021 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Three-tier Panchayat elections: Reservation status not clear, contenders campaigning with out of mind
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : आरक्षण की स्थिति साफ नहीं, बुझे मन से प्रचार कर रहे दावेदार
विज्ञापन

माछरा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट नहीं होने से जिला पंचायत एवं ब्लॉक प्रमुख के संभावित दावेदारों में निराशा है। इसके बावजूद वे क्षेत्र में अपने पोस्टर एवं बैनर आदि लगाकर प्रचार कर रहे हैं। इतना ही नहीं बैठक करके ग्रामीणों से समर्थन मांग रहे हैं।
ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूरा होने पर ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त कर दिए गए हैं। हालांकि इसके बाद विकास कार्य गांवों में शुरू नहीं हो पाए हैं। इसके बावजूद जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसके चलते संभावित दावेदारों में निराशा देखने को मिल रही है। हालांकि वे चर्चा में रहने के लिए पोस्टर आदि लगाकर प्रचार जारी रखे हुए हैं। इतना ही नहीं गांवों में बैठके करके अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। बुजुर्गों से आशीर्वाद ले रहे हैं। वहीं, क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराने का वादा कर रहे हैं।
विज्ञापन

माछरा ब्लॉक क्षेत्र में प्रचार के दौरान कई दावेदार माछरा को तहसील बनवाने का आश्वासन दे रहे हैं। जिससे क्षेत्र के लोगों को तहसील के कार्यों से दूर न जाना पडे़। गांवों में पेयजल टंकी निर्माण, अवैध शराब की बिक्री पर पाबंदी, नाली खड़ंजों का निर्माण कराना व अन्य सुविधाएं दिलाने का आश्वासन दे रहे हैं। कुछ प्रत्याशी पद के भावी उम्मीदवार अपने बुजुर्गों की राजनीतिक विरासत को भी जनता के बीच जाकर भूनाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed