अंतरराष्ट्रीय पहलवान के मेरठ में तीन हजार डॉलर हुए चोरी, एसएसपी से लगाई मदद की गुहार
-हाथरस निवासी पहलवान सुमित कुमार का अरोमा रेजेंसी में चोरी हुआ बैग
-पहलवान ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस अफसरों से लगाई चोरी के खुलासे की गुहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र के गांव अजरोई निवासी सुमित कुमार पुत्र राजेश सिंह अंतरराष्ट्रीय पहलवान हैं। सोमवार को पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि वह अमेरिका में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता जीतकर वापस भारत आया था। 5 नवंबर 2020 को थाईलैंड में कुश्ती की ट्रेनिंग के लिए जाना है।
31 अक्टूबर को 11 बजे प्रैक्टिस के लिए मेरठ आया था। जहां पर रहने के लिए होटल अरोमा रेजेंसी में प्रथम तल पर कमरा नंबर 202 बुक किया था। तब प्रार्थी के पास पासपोर्ट, अमेरिका का एटीएम कार्ड, अमेरिका का खेल आई कार्ड, तीन हजार अमेरिकी डॉलर ( भारत में कीमत करीब 2 लाख 22 हजार तथा 15000 रुपये के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड बैग में थे। दोपहर 2: बजे तक कमरे पर ही रहा। उसके बाद वह स्टेडियम प्रैक्टिस करने के लिए गया।
देर हो जाने के कारण वह अपने चचेरे भाई के साथ रुक गया और होटल अरोमा रेजेंसी वापस नहीं जा सका। अगले दिन 7:30 बजे जब वह होटल पहुंचा तो रिसेप्शन पर जाकर अपने कमरे की चाबी मांगी। आरोप है कि रिसेप्शन पर मौजूद कर्मचारी ने कहा कि रात में आपके न आने के कारण हमने आपका कमरा किसी और को अलॉट कर दिया था।
पहलवान ने जब एतराज जताया और कहा कि जो कमरा मेरे द्वारा बुक कराया गया था, तो आपने मुझसे बिना पूछे किसी और को कमरा क्यों दिया। इसके बाद पहलवान ने अपना सामान वापस मांगा तो कर्मचारि कहने लगे कि आपके सामान की हमें कोई जानकारी नहीं है।
पीड़ित ने होटल वालों से जानकारी चाही कि कमरा किसे दिया गया तो उनके रिकॉर्ड में किसी की कोई एंट्री नहीं है। पहलवान ने आरोप लगाया कि होटल अरोमा रीजेंसी के स्टाफ, प्रबंधक ने आपस में सांठगांठ करके सारा सामान जिसमें अमेरिकी डॉलर भी अपने पास रख लिए हैं। पीड़ित ने शिकायत पुलिस करने की बात कही तो होटल एजेंसी के कर्मचारियों व प्रबंधक ने गाली गलौज करते हुए अपना सामान वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया।
पीड़ित ने मांग की है कि रिपोर्ट दर्ज कर होटल रीजेंसी के कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही सामान वापस दिलाया जाए। एसपी क्राइम राम अर्ज का कहना है कि पूरे मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।