फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three teachers and two graduate candidates enrolled

तीन शिक्षक और दो स्नातक प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Tue, 10 Nov 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Three teachers and two graduate candidates enrolled
मेरठ। शिक्षक और स्नातक खंड के निर्वाचन के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया में सोमवार को पांच नामांकन पत्र जमा हुए। इसमें तीन शिक्षक और दो स्नातक प्रत्याशियों ने नामांकन किए। शिक्षक सीट से 9वीं बार ओमप्रकाश शर्मा ने और स्नातक सीट से 5वीं बार हेम सिंह पुंडीर ने नामांकन किया। समाजवादी पार्टी की तरफ से स्नातक सीट के लिए शमशाद अली ने भी नामांकन किया।
विज्ञापन

एक दिसंबर को होने वाले मतदान में 12 नवंबर तक नामांकन किए जाने हैं। सोमवार को शिक्षक सीट के लिए शोराज सिंह दुहन और रजनीश चौहान ने भी नामांकन किया। अभी तक 13 शिक्षक और 27 स्नातक सीट के लिए नामांकन पत्र लिए जा चुके हैं। सोमवार को भी एक शिक्षक और चार स्नातक सीट के लिए नामांकन पत्र लिए गए।
विज्ञापन

87 वर्ष के हैं ओमप्रकाश शर्मा
आठ बार जीत दर्ज कर शिक्षक सीट पर अपना वर्चस्व कायम रखने वाले ओमप्रकाश शर्मा ने एक बार फिर नामांकन दाखिल कर दिया है। 87 वर्ष के ओमप्रकाश शर्मा पेंशन धारक हैं। वह एमए, बीएड हैं। हेम सिंह पुंडीर भी 77 वर्ष के हैं। उन्होंने एमए अंग्रेजी किया है। वहीं, स्नातक सीट पर अभी तक जमा हुए नामांकन पत्रों में सबसे युवा समाजवादी पार्टी के 36 वर्ष के शमशाद अली है। ये एलएलबी पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed