फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three peoples killed and many injured in truck accident at Saharanpur

यूपी: बेकाबू ट्रक ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत से भड़का आक्रोश, कई वाहनों में लगाई आग

Thu, 06 Jun 2019 08:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Jun 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
Three peoples killed and many injured in truck accident at Saharanpur
गुस्साए लोगों ने ट्रकों में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में देवबंद-सांपला मार्ग पर गुरुवार को एक कार को टक्कर मारकर डीसीएम लेकर भाग रहे चालक ने दूसरी कार में टक्कर मार दी। जिसमें एक ही परिवार की डेढ़ वर्षीय बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पहले हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


वहीं हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने तीन ट्रकों में आग लगा दी और सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर बितर किया। इस बीच ग्रामीणों ने डीसीएम चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई है।
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार शाम करीब 5.30 बजे फुलास अकबरपुर निवासी साजिद (45) पुत्र जमील, मो. आरिफ और जेबा पुत्रगण राशिद कार से देवबंद से अपने गांव लौट रहे थे, जब वह केंदुकी गांव के समीप पहुंचे तो बरला की तरफ से आ रहे डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डीसीएम लेकर भाग रहे चालक ने सांपला खत्री गांव में दूसरी कार को टक्कर मार दी। जिसमें ताबिश (35) पुत्र निसार और उनकी बेटी इनाया डेढ़ वर्ष और सुहेब (18) पुत्र नसीम निवासी थीतकी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों दुघर्टनाओं के घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने ताबिश, इनाया और सुहेब को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में पहुंचे सांपला खत्री के ग्रामीणों ने बताया कि डीसीएम चालक नशे की हालत में था। उधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने देवबंद-बरला मार्ग पर जाम लगा दिया। हंगामा करने वाले लोग मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने और आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। इस बीच लोगों ने वहां से गुजर रहे तीन ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। 

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही बड़गांव, देवबंद और नागल से पुलिस फोर्स सांपला खत्री घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को तितर बितर किया। पुलिस के मुताबिक सिर्फ एक ट्रक में आग लगाई गई थी, जिसे बुझा दिया गया है। जिन लोगों ने ट्रक में आग लगाई है उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 

पुलिस का कहना है कि डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया गया। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, मृतकों का पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिए गए हैं। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed