{"_id":"5d337be88ebc3e6d117f2457","slug":"three-people-poster-put-in-the-night-meerut-news-mrt434240724","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों ने रात में लगाए पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोगों ने रात में लगाए पोस्टर
विज्ञापन
तीन लोगों ने रात में लगाए पोस्टर
मेरठ। शास्त्रीनगर में ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगने का मामला लखनऊ तक गूंज गया। जिसके बाद एलआईयू के अलावा इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) भी जांच में जुट गई। पुलिस-प्रशासन के अफसर शनिवार दिन भर बेचैन रहे। शनिवार रात आठ बजे एलआईयू व इंटेलीजेंस ब्यूरो टीम ने अपनी रिपोर्ट अधिकारियों और शासन को भेजी तो तब जाकर उन्होंने राहत की सास ली।
एलआईयू की रिपोर्ट के मुताबिक सस्ते में घर खरीदने के लिए एक ही वर्ग के लोग यह साजिश रच रहे है। प्रह्लाद नगर के बाद शास्त्रीनगर सेक्टर-8 में यह बात सामने आई है। ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगाकर कुछ लोग जानबूझकर माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं। इसको लेकर पुलिस भी गंभीर हो गई है। एसएसपी का कहना है कि शास्त्रीनगर में शुक्रवार रात साजिश के तहत राकेश गोयल और उसके दो साथियों ने मिलकर मकान बिकाऊ है के पोस्टर लोगाें की दीवारों पर लगाए थे। तीनों लोगों को गिरफ्तार करके बड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपने निजी स्वार्थ के लिए लोग माहौल खराब करने का प्रयास करेंगे, इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन मकानों पर पोस्टर लगे, उन मकान मालिकों ने भी आपत्ति जताई है। एलआईयू की रिपोर्ट के बाद पुलिस गंभीरता से जांच करने में जुट गई है।