फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three miscreants including gangster arrested in encounter, one was shot

यूपी: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली, गैंगस्टर समेत तीन आरोपी दबोचे

Thu, 10 Jun 2021 10:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 10 Jun 2021 10:45 AM IST
सार

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश मीरापुर थाने का गैंगस्टर व 15 हजार का इनामी भी है।

विज्ञापन
Three miscreants including gangster arrested in encounter, one was shot
मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के बहसूमा में झुनझुनी नहर पुल के पास पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाश काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार थे। फायरिंग के दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने घेरकर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से दो तमंचे, छुरा व चार कारतूस बरामद हुए हैं। घायल बदमाश मीरापुर थाने का गैंगस्टर व 15 हजार का इनामी भी है।

विज्ञापन


मंगलवार देर रात थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस टीम के साथ झुनझुनी नहर पुल के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सामने से एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार आती दिखी। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कार सवार पांच युवक पुलिस पर फायरिंग करते हुए खेतों के रास्ते भागने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए घेराबंदी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। जबकि दो साथी अंधेरे में फरार हो गए। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे, चार कारतूस, एक छुरा, गोकशी में प्रयोग किया जाने वाले उपकरण व स्कॉर्पियो बरामद की है। घायल ने अपना नाम सनव्वर उर्फ भोला उर्फ भोजू पुत्र सलीम निवासी हर्रा कमेला थाना सरूरपुर, परवेज उर्फ पप्पू पुत्र शफीक निवासी मोहल्ला नई बस्ती फलावदा, आसिफ पुत्र नूरहसन निवासी रोशनी कॉलोनी फतेउल्लापुर लिसाड़ी गेट है।
विज्ञापन


उन्होंने पूछताछ में बताया कि वे गिरोह बनाकर गोवंश की तलाश में घूमते फिर रहे थे। जहां भी उन्हें आवारा घूमने वाले गोवंश मिल जाते थे, उनको एकांत में ले जाकर गोवध कर मांस बेचने के लिए कार में रखकर ले जाते थे। एक जून को वह रामपुर घोरिया के जंगल में गोवंश काटकर बेचने के लिए अपने साथ ले गए और बारिश होने के कारण उनके अवशेष नहीं छिपा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि गोकशी का आरोपी सनव्वर थाना मीरापुर का गैंगस्टर व 15 हजार रुपये का इनामी भी है। उसके और उसके साथियों पर विभिन्न थानो में संगीन धाराओं में 17 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में फरार आरोपियों के नाम नावेद उर्फ काला पुत्र शफीक निवासी नई बस्ती फलावदा, सुहेल पुत्र सलीम निवासी अटोरा रोड मोहल्ला कल्याण सिंह मवाना बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed