फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three killed and three injured in road accidents

सड़क हादसों में तीन की मौत, तीन घायल

Sat, 03 Apr 2021 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Three killed and three injured in road accidents
सड़क हादसों में तीन की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

खरखौदा/किठौर। धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर किठौर में मेरठ गढ़ मार्ग पर शुक्रवार को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, गांव कैली निवासी राजू (48) पुत्र रामफल राजमिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार को वह धीरखेड़ा में पिंटू पुत्र रामप्रकाश के मकान में काम कर रहा था। शुक्रवार शाम काम खत्म होने के बाद पिंटू उसका भाई योगिंदर व मिस्त्री राजू बाइक से गांव कैली आ रहे थे। धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में उन्होंने बाइक में तेल डलवाया। बाइक चला रहा पिंटू रोड पर आया तो मेरठ की ओर से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में राजू व पिंटू (45) की मौके पर ही मौत हो गई। योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार हापुड़ के मोहल्ला मस्जिद पुरा निवासी सलमान पुत्र इरफान व फिरोज पुत्र निजाम भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

वहीं किठौर थाना क्षेत्र के गांव कायस्थ बड्डा निवासी मंसूब अली पुत्र शेर मोहम्मद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र मुकर्रम किसी काम से मेरठ गढ़ मार्ग होते हुए किठौर जा रहा था। आरके कॉलेज के पास रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में मुकर्रम बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मुकर्रम के दो बच्चे हैं। पुलिस ने पिता मंसूब अली की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बस चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed