फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   three inter state vehichle thives arrested

तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार 15 मोटरसाइकिल व स्कूटी बरामद

Sun, 28 Mar 2021 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
three inter state vehichle thives arrested
तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, 16 दुपहिया बरामद
विज्ञापन

परतापुर (मेरठ)। टीपी नगर पुलिस ने शनिवार को तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार किए। इनके दो साथी फरार हो गए। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 15 बाइक और स्कूटी सहित 16 दुपहिया बरामद किए गए हैं।
थाना परिसर में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोर विजय उर्फ अजय निवासी कमालपुर बुराडी दिल्ली, गोलू निवासी एनसीआर कॉलोनी थाना साहिबाबाद और समीर निवासी भोजपुर गाजियाबाद हैं। इनके दो साथी जुनैद निवासी पुरबा फैयाज अली और जाकिर निवासी जली कोठी थाना देहली गेट फरार हो गए।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि इन चोरों ने दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, मुजफ्फरनगर और मेरठ के कई थाना क्षेत्रों से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। चोरी किए गए वाहनों को सोतीगंज के कबाड़ी जुनैद और जाकिर को बेचे थे। उनसे भी पूछताछ की जाएगी। आरोपी दुपहिया वाहनों के लॉक तोड़ने के बाद उन्हें चुराते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed