{"_id":"5c1649f5bdec22571b29ea8c","slug":"three-injured-in-a-road-accident-including-a-women-near-the-hindon-river-deoband","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद: सड़क हादसे में महिला सहित तीन घायल, हिंडन नदी के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद: सड़क हादसे में महिला सहित तीन घायल, हिंडन नदी के पास हुआ हादसा
Sun, 16 Dec 2018 06:19 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 16 Dec 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
accident
यूपी देवबंद में महेशपुर स्थित हिंडन नदी के पास रविवार को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव खेडाभाऊ निवासी कालू अपनी पत्नी ममता और भाई धर्मवीर के साथ देवबंद के बेलड़ा गांव स्थित रिश्तेदारी में आया था। रविवार को तीनों बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब 12.30 बजे जब वह देवबंद-नानौता मार्ग पर स्थित गांव महेशपुर में हिंडन नदी के पास पहुंचे। इसी दौरान देवबंद से नानौता जा रही रोडवेज बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
इसमें कालू, ममता और धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद रोडवेज बस के चालक ने बड़ग़ांव थाने में जाकर पुलिस को हादसे की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घायलों को देवबंद स्थित सीएचसी भिजवाया गया। बाद में तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।