फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three friend have drowned in Yamuna river at Baghpat and two saved

बागपत: यमुना नदी में डूबे तीन दोस्त, ग्रामीणों ने दो बचाया, एक की तलाश जारी

Sat, 18 Jul 2020 05:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 18 Jul 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Three friend have drowned in Yamuna river at Baghpat and two saved
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत में सिसाना गांव के निकट यमुना नदी में नहाने गए तीन किशोर डूब गए। दो को किसी तरह बचा लिया गया, लेकिन एक किशोर लापता है। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में पुलिस पहुंची। गोताखोर किशोर की तलाश कर रहे हैं, लेकिन सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के सौरम गांव निवासी सौरभ (17) पुत्र सतेंद्र अपने भांजे कसेरवां गांव निवासी कर्ण (16) के साथ शनिवार को सिसाना गांव में अपने दोस्त कमल (16) के घर आए थे। तीनों दोस्त काम की तलाश कर रहे थे। दोपहर करीब एक बजे तीनों यमुना नदी में नहाने चले गए। नहाते हुए तीनों डूबने लगे तो चीख-पुकार मच गई। किनारे पर खड़े बागपत निवासी मोमीन उन्हें बचाने के लिए दौड़ा। मोमिन ने किसी तरह कर्ण और कमल को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक सौरभ डूब गया। गांव में हादसे की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वांटेड से थी दोस्ती... पोल खुली तो मुठभेड़ में मारनी पड़ी गोली, जानें- कौन हैं ये तीन पुलिस वाले
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एसडीएम सदर रामनयन सिंह, सीओ सिटी ओमपाल सिंह, तहसीलदार प्रसून कश्यप मौके पर पहुंचे। सीओ सदर ने बताया कि हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ। ग्रामीणों ने हेल्पलाइन नंबर पर शाम चार बजे जानकारी दी है। गोताखोर बुलाए गए हैं। गोताखोर किशोर की तलाश कर रहे हैं। गांव में गम का माहौल है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed