फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three divorces given by Shaheer, if not a favorite vegetable, wife raised these steps

मनपसंद सब्जी न बनी तो शौहर ने दिया तलाक, अब पत्नी ने उठाया ये कदम...

Mon, 12 Jun 2017 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 12 Jun 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
Three divorces given by Shaheer, if not a favorite vegetable, wife raised these steps
तीन तलाक मुद्दा

रोजा इफ्तार के बाद खाना खाने बैठे शौहर ने मनपसंद सब्जी ना बनाने पर बीवी को गुस्से में तीन तलाक बोल दिया। पंचायत बैठी, तो शौहर दो बार तलाक कहने की बात बोलकर राजी हो गया। लेकिन बीवी ने साथ रहने से मना कर दिया। 

विज्ञापन


मेरठ निवासी युवती का निकाह पांच साल पूर्व मुरादनगर की एक कॉलोनी के युवक से हुआ था। दंपति का एक बेटा और बेटी है। दो दिन पूर्व इफ्तार के बाद महिला ने पति के सामने खाना परोसा। लेकिन पसंद की सब्जी न बनाने पर पति को गुस्सा आ गया। उसने गालीगलौज के साथ पत्नी से मारपीट की। गुस्से में आकर पत्नी को तीन बार तलाक बोल दिया। महिला ने ये सारी बात अपने परिजनों को बताई। दोनों पक्षों में समझौते को लेकर कॉलोनी में पंचायत भी बुलाई गई। पंचायत में युवक ने कहा कि उसने दो बार तलाक शब्द कहा था। हालांकि पत्नी का आरोप है कि पति ने तीन बार तलाक कहा था। फिर भी पंचायत में युवक अपनी पत्नी को साथ रखने के लिए तैयार हो गया। लेकिन अब पत्नी ने ही पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। पुलिस इसकी जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed