तीन तलाक देकर विवाहिता को दो बच्चों संग घर से निकाला, मायका पक्ष का थाने पर हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ निवासी एक विवाहिता का विवाह वर्ष 2014 में गांव उलधन निवासी युवक से हुआ था। शादी के एक वर्ष बाद ही उसने एक बेटे व बाद में एक बेटी को जन्म दिया। पति गांव में ही दुकान चलाता था, जिसे बंद कर दिया। विवाहिता के अनुसार पति ने 8 नवंबर उससे 50 हजार की रकम लाने की मांग की। असमर्थता जताई तो उसके साथ मारपीट की।
आरोप है कि इसके बाद सास व ससुर के कहने पर उसे तीन तलाक बोल दिया। रात में ही करीब 11 बजे दो छोटे बच्चों के साथ उसे मकान से निकाल दिया। महिला ने किसी पड़ोसी के फोन से मायके में सूचना दी। विवाहिता का भाई गांव उलधन पहुंचा और मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची। विवाहिता तथा उसके भाई ने सुरक्षा की मांग की। बाद में पीड़िता ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ तलाक देने व सास व ससुर को सहयोग करने के मामले में तहरीर दी। रविवार को मायके पक्ष के साथ विवाहिता थाने पहुंची तथा कार्रवाई की मांग की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस रिपोर्ट लिखने के बजाय उन पर समझौते का दबाव बना रही है।
मामला गंभीर है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर जांच कर खरखौदा पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर देनी चाहिए थी। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- आलोक कुमार सिंह, सीओ, किठौर।