फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three died many injured in a road accident in Bijnore passengers were going to Shimla

बिजनौर में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत 17 घायल, शिमला जा रहे थे यात्री

Thu, 02 Aug 2018 12:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 02 Aug 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
Three died many injured in a road accident in Bijnore passengers were going to Shimla
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बिजनौर में एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। ये सभी यात्री एक बस में सवार थे जो अचानक बैलेंस बिगड़ने के कारण पेड़ से टकरा गई। हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन


 

काम की तलाश में निकले थे यात्री 

Three died many injured in a road accident in Bijnore passengers were going to Shimla
हादसे में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

गुरूवार को बिजनौर में बैराज रोड पर एक बड़ा हादसा हुआ। यहां रूपड़िया से शिमला जा रही एक मिनी ट्रैवलर बस अचानक अनियंत्रित होने के कारण पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 घायल हो गए। आनन-फानन में राहगीरों ने घायल यात्रियों की मदद करने की कवायद शुरू की। 

पेड़ से जा टकराई बस 
उधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार हादसा सुबह के समय हुआ। बस में सवार यात्री नेपाल के जिला रूकुम के रहने वाले हैं जो काम की तलाश में नेपाल से शिमला जा रहे थे। इसी दौरान बस का बैलेंस बिगड गया और बस पेड़ से जा टकराई।

बस काफी छोटी थी और इसमें कुल 40 यात्री सवार थे। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार मरने वालों में नेपाल के रूकुम जिला निवासी बलबहादुर, अनिल रोका व सवीन जीएम हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed