{"_id":"5dcdae0f8ebc3e5496154a96","slug":"three-corporater-left-bsp-modipuram-news-mrt4536183134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली के बयान पर खफा, तीन पार्षदों ने छोड़ी बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली के बयान पर खफा, तीन पार्षदों ने छोड़ी बसपा
Fri, 15 Nov 2019 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
बसपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की महापौर सुनीता वर्मा और पूर्व विधायक योगेश वर्मा को बसपा से निष्कासित करने के बाद उनके पक्ष में अब तक 17 पार्षद पार्टी छोड़ चुके हैं। बसपा प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली के बयान पर पार्षदों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बृहस्पतिवार को भी तीन पार्षदों ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।
विज्ञापन
वार्ड 25 की पार्षद रंगीता सिंह, उनके पति बसपा नेता जनरैल सिंह, वार्ड 16 की पार्षद प्रिया एवं उनके पति बसपा नेता राजीव चौधरी, वार्ड 41 के पार्षद महेशपाल सिंह ने महापौर के पक्ष में बसपा को छोड़ दी है।
विज्ञापन
महापौर आवास पर पहुंचे पार्षदों ने कहा कि जब बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन होता है तो उन्हें याद किया जाता है। वरना पार्टी में उनकी उपेक्षा की जाती है। तीनों का आरोप है कि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने बयान दिया कि पार्षदों के जाने से बसपा पर कोई फर्क नही पड़ेगा। उनके यह बयान बहुत ही गलत है।
विज्ञापन
अब तक बसपा के 17 पार्षदों ने इस्तीफा दिया है। पार्टी ने उनके साथ विश्वासघात किया है। गलत तरीके से उन्हें निकाला है। पार्षद को लेकर प्रदेश अध्यक्ष का बयान गलत है। पार्षद जनता से चुनकर आता है और वह 20 से 25 हजार वोटों पर बनता है। -सुनीता वर्मा, महापौर