मेरठ: गंदगी मिलने पर तीन सफाई नायक निलंबित, प्रशासनिक अधिकारियों को डिपो का प्रभार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को यहां आए थे। इसके चलते नगर आयुक्त मनीष बंसल ने नगर निगम के पूरे अमले को शहर को चकाचक बनाने के निर्देश दिए थे। नगर आयुक्त ने सोमवार को व्यवस्था का जायजा लेने के लिए लोहियानगर, बिजली बंबा बाईपास, शास्त्रीनगर, तेजगढ़ी चौराहा, यूनिवर्सिटी रोड, जेल चुंगी चौराहा, माल रोड, गांधी बाग से सोफीपुर व मोदीपुरम फ्लाईओवर का निरीक्षण किया।
इस दौरान वार्ड 7, 16 और 32 में गंदगी मिलने पर वार्ड नंबर सात के सफाई नायक बिजेंद्र, 16 के सफाई नायक विजय और 32 के सफाई नायक नवीन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं, क्षेत्र के सफाई निरीक्षक अजयशील को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
डिपो प्रभारी भी जिम्मेदार
नगर आयुक्त मनीष बंसल ने शाम चार बजे स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली। इसमें नगर स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त डिपो प्रभारी, सफाई निरीक्षकों और सभी सफाई नायकों को बुलाया गया। इस दौरान वार्ड नंबर 1, 4, 7, 16, 32, 48, 51, 56, 59, 65, 71, 90 में तैनात सफाई नायक गैरहाजिर मिले।
इस संबंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी को अनुपस्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि सफाई निरीक्षकों के साथ गंदगी के लिए डिपो प्रभारी भी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले वाहन हर हाल में सुबह सात बजे तक क्षेत्रों में निकल जाएं और साढ़े सात बजे तक इनकी वीडियो मिल जाए।
प्रशासनिक अधिकारियों को डिपो का प्रभार
नगर आयुक्त मनीष बंसल ने अपर नगर आयुक्त को वरिष्ठ प्रभारी दिल्ली रोड वाहन डिपो, सहायक नगर आयुक्त प्रथम को सूरजकुंड डिपो और सहायक नगर आयुक्त द्वितीय को कंकरखेड़ा वाहन डिपो प्रभारी नामित किया है। इन डिपो के अधीन वार्डों की सफाई की समुचित व्यवस्था, विकास कार्य, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, सीवर आदि के संबंध में तीनों अधिकारी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।