फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three child death and many injured in house roof fall due to rain in Muzaffarnagar district

यूपी: बारिश में भरभराकर गिरी कच्चे मकान की छत, मलबे में दबकर तीन बच्चों की मौत, कई घायल

Thu, 18 Jul 2019 12:07 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 18 Jul 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Three child death and many injured in house roof fall due to rain in Muzaffarnagar district
बारिश में गिरी कच्चे मकान की छत - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद में बुधवार शाम करीब छह बजे तेज बारिश के दौरान कच्चा मकान गिर गया। इसके मलबे में दबकर तीन बच्चों की मौत हो गई। तीन लड़कियों और एक महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में शहर से सटे गांव बिलासपुर के मोहल्ला रमजानपुरा निवासी तराबुद्दीन मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है, जबकि उसकी पत्नी घर पर ही सिलाई करती है। बुधवार शाम तराबुद्दीन की पत्नी पड़ोसी वकीलुद्दीन की पत्नी परवीन के साथ घर पर बैठी सिलाई कर रही थी। घर में तराबुद्दीन की बेटियां सानिया, रूहीना, रूबीना, इकलौता बेटा अरमान (05) के साथ ही वकीलुद्दीन की बेटी सना (05) और जोया (03) और पड़ोसी मोहसिन का बेटा अमन (08) भी पास में ही खेल रहे थे। हादसे के वक्त तेज बारिश हो रही थी, इसी दौरान अचानक तराबुद्दीन के कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई और मलबे में मकान में मौजूद सभी बच्चे व महिलाएं दब गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां तीन मासूम बच्चों अरमान, सना और अमन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि परवीन, सानिया, रूबीना और जोया घायल हैं। सभी को जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed