फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   three boys escaped from a juvenile home in Meerut, found in Karnataka

मेरठ में राजकीय संप्रेक्षण गृह से फरार तीनों बालक कर्नाटक से बरामद, रवाना हुई पुलिस

Sun, 23 Jun 2019 10:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 23 Jun 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
three boys escaped from a juvenile home in Meerut, found in Karnataka
राजकीय संप्रेक्षण गृह - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सूरजकुंड स्थित राजकीय बालगृह (बालक) से 14 जून की रात फरार हुए तीनों बालक शनिवार को कर्नाटक के हुबली रेलवे स्टेशन से बरामद हो गए। जीआरपी ने तीनों को चाइल्ड वेलफेयर समिति कर्नाटक के सुपुर्द किया है। बालकों को लेने मेरठ पुलिस कर्नाटक रवाना हो गई है। 
विज्ञापन


तीनों बालकों की फरारी की सूचना राजकीय बालगृह के प्रभारी अधीक्षक प्रकाश चंद ने नौचंदी थाने को दी थी। जिसके बाद मामला शासन तक पहुंचा था। मुख्यमंत्री की सख्ती पर दो होमगार्डों को बर्खास्त करने तो दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर विभागीय जांच गठित की गई थी। 
विज्ञापन

शनिवार को कर्नाटक जीआरपी से मेरठ पुलिस को कॉल की गई कि बाल गृह से फरार तीनों बालक हुबली रेलवे स्टेशन पर मिले है। इसकी जानकारी पर जिला प्रशासन ने कर्नाटक की चाइल्ड वेलफेयर समिति से बात की। जिसके बाद समिति ने तीनों बालक सुपुर्दगी में ले लिए। 

बता दें कि इन तीनों बालकों में एक बालक फव्वारा चौक आबूलेन मेरठ, दूसरा बालक बरेली के थाना बिशारतगंज क्षेत्र का तो तीसरा बालक थाना बननी जिला सोनभद्र का निवासी है। तीनों बाथरूम का रोशनदान उखाड़कर रेनवाटर पाइप के जरिये फरार हुए थे। 15 जून की सुबह हुई बालकों की गणना में इसका पता चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed