फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Three booked for raping woman

यूपी का हाल: सामने आए ये तीन बड़े मामले, महिला से दुष्कर्म मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा और...

Wed, 23 Jun 2021 10:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 23 Jun 2021 10:54 AM IST
सार

यूपी के इस जिले में दुष्कर्म की घटनाएं थम नहीं रही है। यहां तीन सनसनीखेज मामले सामने आए हैं। वहीं महिला से दुष्कर्म के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Meerut News: Three booked for raping woman
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के सरधना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने संपत्ति विवाद के चलते जेठ-जेठानी और गांव की ही एक महिला पर नशीला पदार्थ पिलाकर एक युवक से दुष्कर्म कराने और अश्लील वीडियो बनवाने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी बागपत के धनौरा गांव निवासी युवक से हुई थी। उसके पति की एक वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। पति ने संपत्ति के बंटवारे के विवाद में जहर खाकर जान दे दी थी। अब उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि 11 जून को जेठ नितिन शर्मा पुत्र सुशील, जेठानी ममता व पड़ोस में रहने वाला युवक उसके घर आए। रात में उन्होंने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। वह बेहोश हो गई तो जेठ के साथ आए युवक आशीष उर्फ आशु पुत्र राकेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई।
विज्ञापन


वहीं सुबह होश आने पर जेठ व जेठानी जा चुके थे। आशीष उनके घर पर ही रुका। उसने वीडियो दिखाई और गांव की कृषि भूमि, मेरठ में एक प्लॉट जेठ के नाम करने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आशीष और जेठ-जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ आरपी शाही ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस - 2
डेयरी में किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
नगर से सटी एक बस्ती में मंगलवार सुबह एक युवक ने किशोरी के साथ डेयरी में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की। जानकारी के अनुसार, नौ वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला युवक आया और उसे बहला फुसलाकर डेयरी में ले गया। वहां दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। किशोरी के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी फईम पुत्र खुर्शीद निवासी घोसियान बस्ती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।


केस - 3
किशोरी को घर में खींचने का प्रयास
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के दो लोगों पर बहन को घर में खींचकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बहन सोमवार को घर से किसी काम से गई थी। रास्ते में गांव के ही अनिल पुत्र कुंवर सिंह व शिव कुमार पुत्र सतपाल ने बहन को अपने मकान में अंदर खींच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। बहन के शोर मचाने पर परिवार के ही एक व्यक्ति ने उसे बचाया। पीड़ित ने इस मामले में दोनों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed