{"_id":"616b3597c58c3f74c534bf75","slug":"three-arrested-including-husband-in-dowry-murder-in-mawana-mawana-news-mrt560962498","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवाना में दहेज हत्या में पति समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवाना में दहेज हत्या में पति समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना में दहेज हत्या में पति समेत तीन गिरफ्तार
मवाना। नगर के मोहल्ला कल्याण सिंह में शुक्रवार को विवाहिता सुनीता का शव फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने पति सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया था। मृतका के भाई ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बहसूमा निवासी विकास पुत्र राजकुमार ने तहरीर में बताया कि उसकी बहन सुनीता की शादी इसी साल 3 जुलाई को अनुज पुत्र जयपाल निवासी कुम्हारों वाली गली मोहल्ला कल्याण सिंह के साथ हुई थी। शादी में हैसियत से अधिक खर्च किया था। ससुराल वाले दहेज से नाखुश थे। पति अनुज शराब पीकर रोजाना मारपीट करता था। वह एक लाख रुपये और बाइक की मांग करता था। 20 दिन पहले पिता ससुराल आए तथा 50 हजार रुपये अनुज को दिए। दो तीन दिन बाद ही सुनीता को मायके ले आए। 13 अक्तूबर को पति अनुज व सास सतबीरी ने बहसूमा आकर सुनीता को परेशान नहीं करने वादा किया। विश्वास कर सुनीता को ससुराल भेज दिया। 15 अक्तूबर को पति अनुज, ससुर जयपाल, देवर अमित व सास सतबीरी ने षडयंत्र रचकर सुनीता की हत्या कर दी। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि पति अनुज, देवर अमित, ससुर जयपाल को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को आरोपियों का चालान किया जाएगा।