{"_id":"598186a24f1c1bc93b8b47dc","slug":"three-accused-arrested-with-fake-notes-of-one-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून से ला रहे थे भारी मात्रा में नकली नोट, पकड़े जाने पर बोले- यह हुई थी डील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून से ला रहे थे भारी मात्रा में नकली नोट, पकड़े जाने पर बोले- यह हुई थी डील
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
नकली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर की सदर कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार सुबह 13 लाख 20 हजार के नकली नोटों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पकड़ी गई दो-दो हजार की गड्डी में सिर्फ एक लाख 44 हजार के नोट नकली मिले। शेष गड्डियों में सिर्फ रंगीन कागज लगे हुए मिले। यह नकली नोट देहरादून से छपकर आये थे और सहारनपुर के गागलहेड़ी में स्क्रेप व्यापारी को डील में देने थे। इनका व्यापारी से नकली नोट चलाने का 10 प्रतिशत में सौदा हुआ था। नकली नोटों में भी धोखाधड़ी किये जाने की फिराक में थे।
विज्ञापन
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनमें इब्राहिम, घुन्नाखान उर्फ विक्की निवासी बुलंदशहर तथा अब्दुल फरीद निवासी देहरादून शामिल हैं। पुलिस फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि नोटबंदी के बाद ऐसे कई मामले सामने आये जब कभी 100 के तो कभी 1000 के नकली नोट पकड़े गए। पुलिस ऐसे गिरोह पर नजर बनाए हुए है और बुधवार को सूचना मिलते ही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/