फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three accused arrested in the deadly attack on the youth of Sikhera

सिखेड़ा के युवक पर जानलेवा हमले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 Oct 2020 04:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in the deadly attack on the youth of Sikhera
सिखेड़ा के युवक पर जानलेवा हमले में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में वाल्मीकि समाज के एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को किठौर स्टैंड से गिरफ्तार किया है। युवक पर हमले से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। जिसके चलते प्रशासन ने गांव में पीएससी तैनात कर रखी है। अभी घटना में नामजद तीन आरोपी फरार हैं।
करीब एक सप्ताह पूर्व गांव सिखेड़ा में रंजिश के चलते वसीम, बादल व शौकीन ने वाल्मीकि समाज के युवक संदीप पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर घायल हो गया था। लेकिन पुलिस ने आरोपियों से साठगांठ कर गांव के एक युवक का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया था। आरोपी खुलेआम पीड़ित संदीप व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी तथा कार्रवाई नहीं होने पर धर्म परिवर्तन व पलायन की चेतावनी दी थी। एसएसपी ने तत्काल आरोपी वसीम, बादल व शौकीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए और घटना की जांच सीओ सदर देहात ब्रिजेश सिंह को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला व एससी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित परिवार की सुरक्षा में पीएसी तैनात की।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने सिखेड़ा निवासी इरफान पुत्र इलियास, मवी निवासी शौकीन पुत्र बशीर, इब्राहिम पुत्र बसीर निवासी तोफापुर थाना इंचौली को नगर के किठौर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed