फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Threats to the police preventing animal killings, said - you will eat meat and eat it

दुस्साहस : पशु कटान रोकने गई पुलिस को धमकी, कहा- तुम्हारा ही गोश्त बनाकर खा जाएंगे

Mon, 19 Jun 2017 01:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 19 Jun 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
Threats to the police preventing animal killings, said - you will eat meat and eat it
पशु कटान पर हंगामा

पशु कटान रोकने गई पुलिस के साथ पहले तो हाथापाई की गई और फिर उसके बाद यहां तक धमकी दे दी कि तुम्हारा ही गोश्त बनाकर खा जाएंगे। तुम लोग हमारे खाने वाले मीट के पीछे पडे़ हो।

विज्ञापन



सराय भटियारी के एक घर में रविवार सुबह अवैध कटान पकड़ने पहुंची पुलिस से भीड़ ने हाथापाई और धक्कामुक्की कर दी। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को भीड़ के बीच से हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया। इस पर भीड़ ने हंगामा कर दिया। मुखबिरी के शक में अपने ही समुदाय के युवक को पुलिस ने सामने धुन दिया। माहौल बिगड़ता देख अतिरिक्त फोर्स बुलाया गया। इस मामले में हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। उन्होंने चौबीस घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दे दी।  
विज्ञापन


पुलिस को सराय भटियारी स्थित एक मकान में अवैध पशु कटान की सूचना मिली थी। इस पर एसआई नीरज कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। इस दौरान गय्यूर पुत्र हाजी इब्राहिम के मकान से कुछ लोग मीट ले जा रहे थे। पुलिस को देख महिलाओं के साथ मोहल्ले के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने गय्यूर को थाने भिजवा दिया। इस पर भीड़ ने पुलिसकर्मियों को घेरकर हाथापाई कर दी। भीड़ गय्यूर को बिना कार्रवाई छोड़ने की मांग पर अड़ गई। भीड़ ने पुलिस के सामने ही मोहल्ला कस्याबान निवासी मोनिस पुत्र हाजी इस्लाम की मुखबिरी का आरोप लगाकर धुनाई कर दी। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। इस पर थाने से अतिरिक्त फोर्स पहुंची तो पुलिसकर्मी भीड़ से निकल पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

योगी सरकार बदनाम करने की साजिश

Threats to the police preventing animal killings, said - you will eat meat and eat it
पुलिस को दी धमकी

तीन केस दर्ज हुए
एसआई नीरज शर्मा ने गय्यूर पुत्र हाजी इब्राहिम के मकान से दस किलो मीट बरामद होने, सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में हाजी सलीम पुत्र हाजी महमूद, हाजी महमूद पुत्र हाजी रहीम, शाकिब पुत्र मोहम्मद यूसुफ, नौशाद पुत्र हाजी महमूद, बिलाल पुत्र यूसुफ, बिलवा पुत्र फारूख, नफीस पुत्र महमूद, भूरा पुत्र फारूख, शादाब पुत्र यूसुफ आदि के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, मोनिस की तहरीर पर महमूद, नफीस, सलीम, नौशाद, शाकिब, शुएब, बिलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। उधर, राहगीर जाहिद पुत्र रसीद ने भूरा, बिलवा, शुएब, नफीस, नौशाद, सलीम, महमूद, शादाब, बिलाल के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया।

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल के जिला संयोजक मिलन सोम, संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक, विहिप कार्यकर्ता एवं भाजपा नगराध्यक्ष विनोद जैन के नेतृत्व में सैकड़ों लोग थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। भाजपा नगराध्यक्ष विनोद जैन ने कहा कि कुछ लोग ऐसा करके योगी सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने चेताया कि यदि कानून व्यवस्था जल्द नहीं सुधरी तो उच्चाधिकारियों और पार्टी हाईकमान को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस दौरान मिलन सोम, संजीव पंवार, मलखान सैनी, प्रमोद सक्सेना, दीपू जैन, मनोज जैन, नीरज, योगेंद्र सिंह, जय भगवान तोमर, मंगू प्रधान, ललित गुप्ता आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी मनोज मिश्रा का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की गिरफ्तारी भी शीघ्र की जाएगी।

पुलिस को धमकी
सराय भटयारी में हंगामे के दौरान भीड़ में शामिल युवक ने पुलिसकर्मियों को यहां तक धमकी दे दी कि तुम्हारा ही गोश्त बनाकर खा जाएंगे। तुम लोग हमारे खाने वाले मीट के पीछे पडे़ हो।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed