फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Threats to getting family members for love marriage

प्रेम विवाह करने पर परिजनों से मिल रही हत्या की धमकी

Wed, 15 Jan 2020 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Threats to getting family members for love marriage
प्रेम विवाह करने पर परिजनों से मिल रही हत्या की धमकी
विज्ञापन

मेरठ। प्रेमी युगल ने परिजनों से जान का खतरा जताया है। साथ ही दौराला पुलिस पर भी उत्पीड़न का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस में तैनात बहन के इशारे पर थाने में मारपीट करवाने की बात कही है। पुलिस अधिकारियों के सामने आपबीती सुनाते हुए युवती बिलख पड़ी। एसपी क्राइम ने इंस्पेक्टर दौराला को जांच के निर्देश दिए हैं।
दौराला थाना क्षेत्र के सुमौली गांव निवासी सिंकुल का अपने ही गांव के मोहित से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का कहना है कि उसकी बहन यूपी पुलिस में सिपाही है, जो शामली में तैनात है। पीड़िता ने बताया कि उसने 24 जनवरी 2019 को कंकरखेड़ा के शिव मंदिर में प्रेमी मोहित के साथ शादी की। उसके बाद शादी को कोर्ट में पंजीकृत करा लिया।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। युवती ने अपनी बहन और परिजनों पर आरोप लगाया कि वह दौराला थाने में पति मोहित और देवर व अन्य लोगों को पुलिस से पकड़वाकर पिटाई करवाते हैं। दौराला पुलिस कभी भी आ जाती है गाली-गलौज कर धमकी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को प्रेमी युगल एसएसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी क्राइम से शिकायत की। प्रेमी युगल ने बताया कि उनकी दो माह की बेटी है, वह परेशान हैं। कभी युवती के मायके पक्ष के लोग धमकी देते हैं तो कभी पुलिस परेशान करती है। एक सप्ताह पहले भी पुलिस ने युवती के देवर को हिरासत में लेकर मारपीट की।

एसपी क्राइम रामअर्ज का कहना है कि दौराला पुलिस पर आरोप लगे हैं। पूरे मामले में इंस्पेक्टर से रिपोर्ट मांगी गई है। इंस्पेक्टर दौराला को दंपती को सुरक्षा देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed