फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   threatened to put acid on girl student for opposing eve teasing

छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा पर तेजाब डालने की धमकी

Wed, 02 Oct 2019 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
threatened to put acid on girl student for opposing eve teasing
छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा पर तेजाब डालने की धमकी
विज्ञापन

लावड़। कोचिंग से घर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे युवक ने विरोध करने पर तेजाब डालने की धमकी दी। क्षुब्ध वाल्मीकि समाज के लोगों ने चौकी पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई न करते हुए उल्टा पीड़ितों को धमकाया। जिस पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चौकी पर जमकर हंगामा किया।

बताते चले कि कस्बा निवासी एक छात्रा सोमवार देर शाम कोचिंग से घर लौट रही थी। आरोप है कि शराब के नशे में एक युवक ने उससे छेड़छाड़ की। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने उस पर तेजाब डालने की धमकी दी। इस पर छात्रा डर गई। घर पहुंचने पर छात्रा ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजनों ने चौकी पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए उल्टा परिजनों को ही धमकाना शुरू कर दिया। मंगलवार को परिवार के लोग भाजपा विधायक प्रतिनिधि संजय गुप्ता व अन्य लोगों के साथ चौकी पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से नोकझोक भी हुई। हंगामा कर रहे लोगों ने जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं इंचौली थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed