फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   threat with pistol by pradhan's husband

प्रधान पति ने कोटेदार से की मारपीट, पिस्टल तानी

Tue, 29 Jun 2021 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
threat with pistol by pradhan's husband
प्रधान पति ने कोटेदार से की मारपीट, पिस्टल तानी
विज्ञापन

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव पचगांव पट्टी में प्रधान पति ने राशन पर्ची वितरित करने पहुंचे डीलर के साथ मारपीट करते हुए उस पर पिस्टल तान दी। कुछ ही देर में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कोटेदार ने थाने में तहरीर देकर प्रधान पति पर गल्ला बाटने की मशीन तोड़ने का भी आरोप लगा है।
गांव मुलरीपुर में सुरेश की सरकारी राशन की एजेंसी है। इस दुकान पर पचगांव पट्टी निवासी अमर सिंह की दुकान भी संबद्ध है। सोमवार को सुरेश दो बेटों और मजदूरों के साथ पचगांव पट्टी पहुंचा। एक मंदिर पर उन्होंने पर्ची काटने का काम शुरू किया। तभी प्रधान पति सतीश शर्मा अपने साथियों सचिन, संदीप, शोभित, मोहित, तपेश के साथ आया।
विज्ञापन

आरोप है कि गल्ला बांटने की एवज में 10 हजार रुपये मासिक की मांग की गई। मना करने पर मारपीट शुरू कर दी और गल्ला बाटने की मशीन तोड़ दी। मारपीट के दौरान सतीश ने लाइसेंसी पिस्टल निकालकर उस पर तान दी। वह किसी तरह बचा। इस मामले में डीएसओ नीरज सिंह ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed