{"_id":"6153803b8ebc3e0de74a4ef7","slug":"threat-to-bussinessman-in-money-matter-meerut-news-mrt5583418119","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार दी रकम वापस मांगने पर व्यापारी को मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार दी रकम वापस मांगने पर व्यापारी को मिली धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधार दी रकम मांगने पर व्यापारी को मिली धमकी
मेरठ। लिसाड़ीगेट में उधार दी रकम वापस मांगने पर व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी गई। इससे घबराए व्यापारी और परिवार के लोग घर में कैद रहने को मजबूर हैं। मंगलवार को वह सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया से मिले और कार्रवाई की मांग की। सीओ ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
उज्जवल गार्डन में सलमान का परिवार रहता है। कुछ समय पहले सलमान ने अपने बहनोई शाहरुख के चचेरे भाई मोहसीन को दो लाख रुपये उधार दिए। रकम लौटाने का समय निकला तो सलमान ने बहनोई को टोकना शुरू कर दिया। शाहरुख ने भी मोहसीन से तकादा कर दिया। कई बार विवाद हुआ। इसके चलते मोहसीन ने एक लाख रुपये लौटा दिया। इसके बाद मोहसीन ने रकम लौटाने पर ध्यान नहीं दिया।
कुछ दिन पहले सलमान ने फिर एक बार मोहसीन को टोका। इसी बीच, एक अनजान काल से सलमान परेशान हो गया। उसने बताया कि अनीसू पंडित गैंग के सदस्य के नाम पर उसे धमकी दी गई और घर में घुसकर मारने का ऐलान किया गया। इस धमकी के बाद से वह और उनका परिवार दहशत में है। उन्होंने थाना पुलिस से शिकायत की लेकिन किसी ने गंभीरता से मामले को नहीं लिया। दहशत के कारण अब पूरा परिवार घर में रहने को मजबूर है। मंगलवार को पीड़ित पक्ष सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया से मिला और वारदात की जानकारी दी। सीओ ने सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए पुलिस को जांच के निर्देश दिए।